कुंद्रा दंपती के खिलाफ शर्लिन ने दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- ‘मैं आज नहीं डरुंगी, मां दुर्गा का आर्शीवाद लेकर आई हूं’.

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ कथित रूप से धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के लिए शिकायत दर्ज करवाई है. शर्लिन ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि, ‘मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के लिए FIR दर्ज करवाने के लिए शिकायत दर्ज की है’.गौरतलब है कि जब से राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस में सामने आया है, तभी से शर्लिन चोपड़ा उन पर लगातार हमले कर रही हैं. शर्लिन ने अपने इस शिकायत दर्ज करवाने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है.दरअसल, शर्लिन ने मीडिया से बात करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए वे इसके कैप्शन में लिखती हैं, ‘आज मैं अपनी कानूनी टीम के साथ जुहू पुलिस स्टेशन पर गई थी राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने’. वीडियो में शर्लिन को कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवा कर आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते हैं, उन्हें चूना क्यों लगाते हैं? आप उनको टोपी क्यों पहनाते हैं? क्या ये होता है एथिकल बिजनेस?’.
शर्लिन आगे कहती हैं, ‘आपको बिजनेसमैन बनना है तो जाइए सीखिए टाटा से कैसे बिजनेस करते हैं. एथिक्स के साथ करते हैं. जो वादे करते हैं वो निभाते हैं. आप क्या करते हैं? आप आर्टिस्ट के घर पर जाकर उनका यौन शोषण करते हैं. उनके घर पर जाकर उन्हें अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं. बोलते हैं यौन शोषण का केस वापस ले वरना तेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी. जो एक दो फिल्में तेरे हाथ में हैं वो भी छिन जाएगी. इस तरह आप बात करते हैं. मैं आज नहीं डरूंगी. मैं दुर्गा मां का आशीर्वाद लेकर आई हूं. ना आपसे डरूंगी ना ही आपकी पावर से’. इस दौरान शर्लिन चोपड़ा रोती भी नजर आईं और कहा कि बात पेमेंट की नहीं है, लेकिन ये जो डर का माहौल बना रखा है, उसमें वे और नहीं जी सकतीं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!