सपा से गठबंधन हो या ना हो सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी RLD: जयंत चौधरी

नई दिल्ली/गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आते ही सभी राजनीतिक दलों को जनता से जुड़ाव की जरूरत महसूस होने लगी है. यही वजह है की अभियानों, सम्मेलनों के साथ ही यात्राओं का सिलसिला भी शुरू हो गया है. राष्ट्रीय लोक दल द्वारा दो अक्टूबर से आशीर्वाद पथ की शुरूआत की गई है.राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का यह पहला ऐसा चुनाव होगा जो उनके नेतृत्व में यूपी में रालोद लड़ेगा. पहले उनके पिता चौधरी अजीत सिंह की अध्यक्षता में पार्टी ने चुनाव लड़ा है. चूंकि जयंत का यह पहला चुनाव है, ऐसे में पार्टी को मजबूती देने में कोई कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं. लगातार किसान महापंचायत में किसानों के साथ खड़े होकर वह जयंत चौधरी दादा चौधरी चरण सिंह और पिता चौधरी अजीत सिंह की तरह ही किसानों का हितैषी होने का प्रमाण दे रहे हैं.

आरएलडी नेता जयंत चौधरी आज गाजियाबाद के मुरादनगर पहुंचे और ‘आशीर्वाद पथ’ में शामिल हुए. जयंत चौधरी की जनसभा में शामिल होने के लिए गाजियाबाद समेत आसपास के आरएलडी कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए. मुरादनगर के रावली रोड स्थित गुड मंडी में जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया गया.

up-asmebley-election-2022-rld-chief-jayant-chaudhary-big-statement
जनता को संबोधित करते RLD चीफ जयंत चौधरी.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल के समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर जयंत चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी से वार्ता का दौर जारी है जब फैसला हो जाएगा तो गठबंधन की घोषणा की जाएगी. हालांकि जयंत चौधरी ने साफ कर दिया कि गठबंधन हो या ना हो आगामी विधानसभा चुनाव में रालोद सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जयंत चौधरी ने कहा कि जनता के बीच जाकर ऊर्जा मिल रही है.

up-asmebley-election-2022-rld-chief-jayant-chaudhary-big-statement
पार्टी नेताओं से विचार विमर्श करते RLD चीफ जयंत चौधरी.

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर प्रधानमंत्री सम्मान योजना के तहत 6 हजार रुपये मिलने वाली राशि 12 हजार कर देंगे. सीमांत किसानों को 12 से बढ़ाकर 15 हजार रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने सवाल किया इसके लिए पैसा कहां से आएगा और बताया कि पैसे की कोई कमी नहीं है. योगी ने हजारों करोड़ रुपये अपनी तस्वीर लगवाने और अखबारों में तस्वीरें छपवाने में खर्च किए हैं कि प्रदेश नंबर वन है. लेकिन प्रदेश अपराध और भ्रष्टाचार में नंबर वन है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!