कांग्रेस आलाकमान के साथ सिद्धू की बड़ी बैठक, इस्तीफा वापस लेने की कर सकते हैं घोषणा

नई दिल्ली: कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद पैदा हुए नए विवाद को खत्म करने के प्रयास के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धू के साथ आज कांग्रेस आलाकमान के साथ बड़ी बैठक कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के बाद गतिरोध खत्म हो सकता है और फिर सिद्धू अपने इस्तीफे को वापस लेने की घोषणा भी कर सकते हैं.

दिल्ली में हो रही इस बैठक से पहले कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बीच कुछ मुद्दों पर बातचीत हुई है, एक समाधान सामने आया है. रावत ने कहा कि अभी कुछ चीजें हैं जो कि थोड़ा समय लेंगी.

रावत ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया था कि सिद्धू आगामी 14 अक्टूबर को पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (K. C. Venugopal) और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत (Harish Rawat) से मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जुड़े कुछ संगठनात्मक मामलों को लेकर 14 अक्टूबर को शाम छह बजे मुझसे और वेणुगोपाल जी से मुलाकात करेंगे.’’

कांग्रेस महासचिव रावत के मुताबिक, यह मुलाकात वेणुगोपाल के कार्यालय में होगी. उल्लेखनीय है कि सिद्धू ने 28 सितंबर को कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा था कि वह पार्टी की सेवा करना जारी रखेंगे.

उन्होंने पत्र में लिखा था, किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है, मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं.

कांग्रेस आलाकमान ने अब तक सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है. सूत्रों का कहना है कि 14 अक्टूबर की बैठक के बाद कुछ बिंदुओं पर सहमति बनेगी और फिर सिद्धू अपना इस्तीफा वापस लेने की घोषणा कर सकते हैं.

कांग्रेस के एक सूत्र ने कहा, सिद्धू ने कुछ मुद्दे उठाए हैं. उनको डीजीपी और महाधिवक्ता की नियुक्तियों के संदर्भ में कुछ आपत्तियां हैं. उम्मीद की जानी चाहिए कि इस बैठक के बाद विवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा और सब मिलकर आगामी चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने में जुट जाएंगे.

पिछले दिनों कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी. पिछले दिनों यह भी चर्चा थी कि सिद्धू मुख्यमंत्री चन्नी की कार्यशैली को लेकर भी खुश नहीं हैं, हालांकि कांग्रेस के सूत्र इससे इनकार करते हैं. कांग्रेस सूत्रों ने यह भी बताया कि फिलहाल सिद्धू के दिल्ली दौरे पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से उनकी मुलाकात का कोई कार्यक्रम तय नहीं है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!