नहीं टूटा सिरीषा का हौसला स्पेस की सैर करने वाली तीसरी भारतवंशी

नई दिल्ली । हौसले बुलंद हों तो शुरुआती असफलताओं के बावजूद इंसान अपनी मंजिल ढूंढ ही लेता है। भारतीय मूल की सिरीषा बांदला इस बात की जीती-जागती मिसाल हैं। दरअसल, सिरीषा बचपन से ही चांद-तारों की दुनिया में सैर करने के सपने देखती थीं। हालांकि, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा से जुड़ने का उनका सपना चिकित्सकीय आधार पर टूट गया। बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। खगोल विज्ञान की बेहतरीन समझ के बलबूते वह न सिर्फ बेहद कम उम्र में शीर्ष निजी अंतरिक्ष कंपनियों में ऊंचा ओहदा हासिल करने में कामयाब रहीं, बल्कि जुलाई 2021 में स्पेस यात्रा की ख्वाहिश भी पूरी कर ली। सिरीषा 11 जुलाई की रात कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद अंतरिक्ष की सैर करने वाली तीसरी भारतवंशी महिला बन गईं। सुनीता के खाते में तो स्पेस में सात बार चहकदमी करने की उपलब्धि भी दर्ज है। वहीं, भारतीय वायुसेना से जुड़े रह चुके राकेश शर्मा अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाले एकमात्र भारतीय नागरिक हैं। अंतरिक्ष यात्रा के दौरान सिरीषा ने धरती से 89.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरी थी। हालांकि, वह ‘यूनिटी-22’ के चालक दल का हिस्सा नहीं थीं, क्योंकि यह स्वप्रक्षेपण प्रणाली से संचालित यान था। इस कारण संघीय उड्डयन प्राधिकरण ने उन्हें ‘अंतरिक्ष यात्री’ के बजाय ‘अंतरिक्ष पर्यटक’ की श्रेणी में शुमार किया है। ‘वर्जिन गैलेक्टिक’ में शोध संचालन और सरकारी मामलों की उपाध्यक्ष सिरीषा ने कंपनी के संस्थापक सर रिचर्ड ब्रैंसन, डेव मैके, माइकल मासुकी, बेथ मोजेस और कॉलिन बेनेट के साथ अंतरिक्ष यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के लिए एक शोध किया था, जिसका मकसद पौधों पर बदलते गुरुत्वाकर्षण का असर आंकना था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!