गांधी जयंती के मौके पर लेह में फहराया गया दुनिया का सबसे बड़ा खादी से बना तिरंगा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के मौके पर देश भर में कई तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं। हर कोई अपने-अपने अंदाज में बापू को याद कर रहा है। इसी कड़ी में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में गांधी जयंती को बेहद खास ढंग से मनाया गया। यहां लेह की जनस्कार पहाड़ी पर खादी से बने दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन किया गया। लद्दाख के उपराज्यपाल आर.के. माथुर ने रिमोट के जरिए खादी से बने दुनिया के इस सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन किया। इस झंडे को खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा तैयार किया गया है, जबकि इसके उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सेना के फायर एंड फ्यूरी कोर ने किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह राष्ट्रीय ध्वज 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा है। इसका वजन करीब एक हजार किलो है। सेना की 57 इंजीनियर रेजीमेंट के 150 सैनिकों ने इस भारी-भरकम झंडे को समुद्र तल से 2000 फीट ऊपर स्थित लेह के जनस्कार पहाड़ी तक पहुंचाया। यहां तक लाने में इन सैनिकों को 2 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

इस कार्यक्रम में दो दिनों के लद्दाख दौरे पर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के अलावा कई बड़े सैन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने तिरंगे के सम्मान में फ्लाई पास्ट किया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!