अमेरिका में डेल्टा वैरिएंट ने मचाया कहर, कोरोना से मरने वालों की संख्या 7 के लाख पार

अमेरिका में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। अमेरिका में कोविड-19 से मौत का आंकड़ा 7 लाख को पार कर गया है। हालांकि इससे पहले अमेरिका में डेल्टा वेरिएंट का प्रभाव कम होता दिखाई दे रहा था। लेकिन सिर्फ साढ़े तीन महीने में अमेरिका में मौत का आंकड़ा 6 लाख से 7 लाख तक पहुंच गया। मरने वालों की संख्या बोस्टन की आबादी से ज्यादा है।

अनवैक्सीनेटेड आबादी से फैला डेल्टा वेरिएंट
अमेरिका में अनवैक्सीनेटेड आबादी में डेल्टा वेरिएंट ज्यादा फैला है। हाल ही में राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी वैक्सीन लेने से इनकार कर रहे अमेरीकियों को फटकार लगाई थी। अमेरिका में कोरोना से होने वाली मौत को लेकर पब्लिक हेल्थ लीडर्स और मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए काफी निराशाजनक हैं, क्योंकि अमेरिका में पिछले 6 महीने से कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन उपलब्ध है।

वैक्सीनेशन के बावजूद नहीं थम रहा मौत का आंकड़ा
अमेरिका में डेल्टा स्वरूप के कारण मृतकों की संख्या 6,00,000 से 7,00,000 पहुंचने में महज साढ़े तीन महीने का वक्त लगा। डेल्टा स्वरूप का संक्रमण उन लोगों में ज्यादा फैला जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक नहीं ले रखी थी। मृतकों की संख्या बोस्टन की आबादी से कहीं ज्यादा है।

मृतकों का यह आंकड़ा स्वास्थ्य नेताओं और चिकित्सकों के लिए परेशान करने वाला है क्योंकि टीके सभी अमेरिकियों को लगभग छह महीने से उपलब्ध हैं और टीके की खुराक उन्हें अस्पताल में भर्ती होने तथा मरने से बचा सकती है।

मृतकों की बढ़ती संख्या के बावजूद अब हालात में सुधार
अनुमान है कि 7 करोड़ योग्य अमेरिकियों ने अभी टीके की खुराक नहीं ली है। बहरहाल, मृतकों की बढ़ती संख्या के बावजूद हालात सुधार रहे हैं। देशभर में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या करीब 75,000 है जबकि सितंबर की शुरुआत में यह संख्या 93,000 थी।

नए मामलों में आ रही है कमी
संक्रमण के नए मामलों में कमी आ रही है। मृतकों की संख्या भी कम होती दिखायी दे रही है। संक्रमण और मृतकों की संख्या कम होने की वजह अधिक लोगों के मास्क पहनने और टीका लगवाना है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!