चुनाव आयोग ने जब्त किया लोक जनशक्ति पार्टी का चुनाव चिन्ह

रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी पर दावे का विवाद नये मोड़ पर पहुंच गया है। चुनाव आयोग ने चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस के गुटों के बीच तनातनी के बीच लोक जनशक्ति पार्टी का चुनाव चिन्ह ही फ्रीज कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक पारस पासवान या चिराग पासवान के दो समूहों में से किसी को भी लोजपा के प्रतीक का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को अंतरिम उपाय के रूप में, अपने गुट के नये नाम और प्रतीक-चिन्ह चुनने को कहा है। यानी चुनाव आयोग के अगले आदेश तक दोनों गुटों में से कोई भी लोजपा का चुनाव चिन्ह इस्तेमाल नहीं कर सकता है। आपको बता दें कि बिहार के कुशेश्वर अस्थान (दरभंगा) और तारापुर (मुंगेर) विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं। ये आदेश इसी को ध्यान में रखते हुए दिया गया है।

बता दें कि LJP के दोनों ही गुट एक ही पार्टी-चिन्ह का उपयोग कर रहे हैं। इसे लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (चिराग समूह) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दावा किया था कि पार्टी का “बंगला” चुनाव चिन्ह है। उन्होंने चुनाव आयोग से उपचुनाव के लिए नामांकन की तारीखों से पहले अपना रुख स्पष्ट करने का आग्रह किया था। उसके बाद शनिवार को चुनाव आयोग ने इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करते हुए चुनाव चिन्ह “बंगला” को फ्रीज कर दिया।

2020 के विधानसभा चुनाव में, चिराग पासवान ने NDA से नाता तोड़कर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा, लेकिन सिर्फ एक सीट जीत पाये। ये विधायक भी जल्द ही जेडीयू में शामिल हो गया। उसके बाद उनके चाचा पशुपति कुमार पारस ने उन्हें इस हार के लिए दोषी ठहराते हुए पार्टी को विभाजित कर दिया और खुद को लोजपा अध्यक्ष घोषित कर दिया। उसके बाद से ही चिराग पासवान, इस पार्टी पर अपना कब्जा बनाने की कोशिश में जुटे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!