कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास 28 विधायकों का समर्थन, मोदी और शाह से मिलेंगे

पंजाब की राजनीति में नया भूलाच आने की संभावना है। दरअसल पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को दिल्ली आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कैप्टन के पास 28 विधायकों का समर्थन है। मिली जानकारी के अनुसार कैप्टन दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। कैप्टन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की संभावना है। सियासी गलियारे में कैप्टन के दिल्ली दौरे को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं और साथ ही कयास लगने शुरू हो गए हैं कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू के साथ लंबे समय से चले आ रहे विवाद के बाद इसी महीने कैप्टन अमरिंदर ने पंजाब सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस हाईकमान ने भी कैप्टन के इस्तीफे को मंजूर करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब सीएम की कुर्सी सौंप दी। कांग्रेस हाईकमान की बेरुखी को देखते हुए संभावना है कि कैप्टन कांग्रेस छोड़ दें। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि वे अपमानित महसूस कर रहे है।

कैप्टन ने यहां तक कहा था कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अनुभवहीन हैं और उनके सलाहकार उनको गलत दिशा पर ले जा रहे हैं। साथ ही कैप्टन ने यह भी कहा था कि साल 2022 विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस जीतती भी है तो वे सिद्धू को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे। अब सबसे बड़ा सवाल है कि सिद्धू को रोकने के लिए कैप्टन भाजपा में शामिल होते हैं या फिर अपनी अलग पार्टी बनाते हैं, यह तो आने वाले कुछ दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!