उड़ी सेक्टर से पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद

जम्मू ।

उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सेना के जवानों ने सीमा पार पाकिस्तान से घुसपैठ कर आए पाकिस्तानी आतंकी को पकड़ा है। पकड़े गए आतंकी की पहचान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकाड़ा जिला के अली बाबर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है।

यहां यह बता दें कि बारामूला के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठियों के खिलाफ सेना का लगातार तलाशी अभियान जारी है। सोमवार को भारतीय सेना ने एक घुसपैठिया मार गिराया था। इस कार्रवाई में सेना का एक जवान भी घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसी दौरान सेना ने सोमवार शाम को पाकिस्तान के एक घुसपैठिए को पकड़ा था। हालांकि सेना की ओर से इसकी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई थी।

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकाड़ा जिला का रहने वाला पाकिस्तानी आतंकी अली बाबर की आयु 19 साल बताई जा रही है। उसका संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से रहा है। उसे लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन में शामिल होने से पहले तीन महीनों की ट्रेनिंग भी ली थी।पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी के कब्जे से सात एके 47 राइफल, 80 ग्रेनेड सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, गत 18 और 19 सितंबर को पाकिस्तान की ओर से की गई घुसपैठ के दौरान ही उक्त आतंकी ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया था।उड़ी सेक्टर में घुसपैठ के दौरान सेना के चार जवान भी घायल हो गए थे। इसके उपरांत भी सेना का उड़ी सेक्टर के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी रहा और कल सोमवार को ही सेना ने एक घुसपैठिया मार गिराया था। सूत्रों ने यह भी बताया कि गत शनिवार को मारे गए घुसपैठिए के शव को पाक सेना की फायरिंग रेंज में होने के कारण बरामद नहीं किया जा सका है। यहां यह बता दें कि पिछले 11 दिनों में उड़ी सेक्टर में घुसपैठ के तीन से अधिक बार घुसपैठ के प्रयास हो चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!