चक्रवात गुलाब: आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी जलजमाव; गुजरात व मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कोंकण और गोवा गुजरात के कुछ इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है और रेड वार्निंग जारी कर दिया है। इसके अलावा सौराष्ट्र और कच्छ के साथ-साथ मराठवाड़ा में भी मंगलवार को आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बुधवार के लिए अब तक केवल गुजरात में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि अब चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ने लगा है और भारत से इसका असर खत्म होने को है।

आंध्र प्रदेश में चक्रवात ने सामान्य जनजीवन को किया ठप

सोमवार को आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान गुलाब के कारण घंटों तक भारी बारिश हुई और कृष्णा और श्रीकाकुलम जिलों में इस कदर पानी जमा हो गया कि सामान्य जनजीवन ठप हो गया। हैदराबाद के मानिकोंडा इलाके में बीते शनिवार की रात भारी बारिश के बीच सड़क किनारे गड्ढे में गिरे एक तकनीकी विशेषज्ञ का सोमवार को भी कोई पता नहीं चला। दूसरे दिन भी, लगभग 100 बचावकर्मियों ने तकनीकी विशेषज्ञ गोपीशेट्टी रजनीकांत (42) की तलाश जारी रखी।

मध्य प्रदेश में भी है चक्रवात का असर

गुलाब का असर मध्यप्रदेश में भी जारी है और आगामी 30 सितंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है साथ ही राज्य के विभिन्न इलाकों- इंदौर, धार, खंडवा, खरगोन, आलीराजपुर, बुरहानपुर एवं बैतूल जिले में 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में जबलपुर, उज्जैन, होशंगाबाद व शहडोल संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना बताई है। विभाग के अनुसार, उत्तरी पश्चिमी मप्र में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर, कोटा, सागर, पेंड्रा रोड सहित अन्य जगहों से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ बन रहा है। ऐसे में अच्छी नमी प्रदेश में आ रही है। इससे अन्य जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। मप्र के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!