भाजपा एक ”जुमला पार्टी” है, पूरे भारत में इसे हराएंगे : ममता

कोलकाता |

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए उसे “जुमला (बयानबाजी करने वाली) पार्टी” करार देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में वह देश भर में भाजपा को हराएंगी।

ममता ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने ईर्ष्या के कारण उन्हें रोम में होने वाले वैश्विक शांति सम्मेलन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हें रोकने में कभी कामयाब नहीं होगी। मुख्यमंत्री 30 सितंबर को भवानीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर प्रचार के तहत इस जनसभा को संबोधित कर रही थीं। ममता इस सीट से उपचुनाव में टीएमसी की प्रत्याशी हैं।

ममता ने कहा, “भाजपा देश की सबसे बड़ी जुमला पार्टी है। यह केवल झूठ और नफरत फैलाने का काम करती है। यदि आप उनके खिलाफ बोलते हैं, तो वे आपके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों को खड़ा करेंगे। भाजपा एक नाचने वाले ड्रैगन की पार्टी हैं, जो सीएए, एनआरसी और एनपीआर के नाम पर नागरिकता की सूची से आपका नाम हटा देंगे।” तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पार्टी अब बंगाल तक सीमित नहीं रहेगी और अखिल भारतीय स्तर पर भाजपा का मुकाबला करने के लिए राजनीतिक रूप से तैयार है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!