केरल में आए कोरोना के करीब 16 हजार नए मामले

रविवार को पिछले 24 घंटों के अंदर देश में कोरोना के कुल 28,326 नए मामले दर्ज किए गए और 260 लोगों की मौत हुईं हैं। राज्यों में कोरोना के हालातों की बात करें तो अभी केरल में सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर करीब 16 हजार नए मामले आए हैं। रविवार शााम को राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ो के अनुसार केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर 15 हजार 951 (15,951) मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 165 लोगों की मौत हुई हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1 लाख 63 हजार 280 (1,63,280) है। पिछले 24 घंटों के अंदर राज्य में 17 हजार 658 (17,658) लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं। जिससे केरल में ठीक होने वालों की कुल संख्या 44 लाख 41 हजार 430 (44,41,430) हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार केरल में कोरोना से हुई मौत का कुल आंकड़ा 24 हजार 603 (24,603) है।

राजधानी दिल्ली में कोरोना के 29 नए मामले

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में काफी गिरावट है। रविवार को दिल्ली में पिछले 24 के अंदर 29 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान कोरोना से मरने वालों की संख्या शून्य रही। दिल्ली सरकार द्वारा रविवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अब तक दर्ज कोरोना कुल मामले 14 लाख 38 हजार 714 (14,38,71) हैं। इनमें 371 कोरोना के एक्टिव केस शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में 37 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। दिल्ली में कोरोना से कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या 14 लाख 13 हजार 258 (14,13,258) हो गई है। राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 25 हजार 085 (25,085) है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की उपस्थिति का पता लगाने के लिए 62,546 परीक्षण किए गए। इनमें से 45,525 RTPCR और 17,021 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल थे। राजधानी में अब तक कुल 2 करोड़ 74 लाख 09 हजार 022 (2,74,09,022) टेस्ट किए जा चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!