पुलिया से टकराकर पलटी और उसके अंदर जा घुसी कार, तीन लोगों की ऑन द स्पॉट मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार रात एक भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य घायल भी हो गए। सभी मृतक इंदौर में एक ढाबे में काम करते थे। वे रात को बड़गोंदा जा रहे थे, जब यह दुर्घटना हुई।हादसा इंदौर जिले के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया में गिर गई। 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया। ये सभी लोग बालाजी ढाबे पर काम करने वाले थे और रात को मैनेजर के साथ स्विफ्ट कार से बड़गोंदा जा रहे थे। रास्ते मे भेरूबाबा मंदिर के पास इनकी कार पुलिया से टकराकर पलट गई और पुलिया के अंदर जा गिरी।

घटना की जानकारी लगते ही बड़गोंदा पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। घायलों को 108 से इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया।

इंदौर में सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाएं चिंता का बड़ा कारण हैं। ओवरस्पीडिंग और रेकलेस ड्राइविंग सड़क दुर्घटना के सबसे बड़े कारणों में से एक है। गुरुवार रात हुई दुर्घटना की भी यही वजह बताई जा रही है। कार की स्पीड ज्यादा थी, इसलिए पुलिया से टकराने के बाद कई फीट दूर पानी में जा गिरी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!