100 प्रतिशत वैक्सीनेशन में भोपाल पहली राजधानी बनी

भोपाल । देश में 100 फीसदी वैक्सीनेशन में भोपाल देश की पहली राजधानी बन गई है। इससे पहले इंदौर में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में आज सुबह क्राइसिस मैजेनमेंट की बैठक में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 83 प्रतिशत आबादी को पहला डोज लग चुका है। 27 सितंबर से फिर महाअभियान चल रहा है। जिसमें सभी को पहला डोज लगाने है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर के महू में एक साथ 32 लोग संक्रमित मिले हैं। ऐेसे में महू केा अलग-थलग कर दिया जाए। जिससे संक्रमण आगे न बढ़े। साथ ही उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन ही कोरोना से बचाव का एकमात्र तरीका है। खतरा अभी टला नहीं है। सावधानी जरूरी है। मास्क पहनना बंद न करें। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन समूहों से कहा कि वैक्सीनेश में दिन रात जट जाएं। अभी तक हम वैक्सीनेशन के मामले में सबसे आगे हैं।

इन जिलों में नहीं मिले रहे लोग
आगर-मामला, खरगोन, सीहोर और अशोकनगर में 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को पहला डोज लग चुका है। अब लोग नहीं मिल रहे हैं। जबकि सीधी, सतना, श्योपुर समेत 10 जिलों में 80 प्रतिशत से कम वैक्सीनेशन हुआ है। ज्यादातर जिलों में 80 प्रतिशत से ज्यादा वैक्सीनेशन हो चुका है। अपर मुख्य सचिव सुलेमान ने कलेक्टरों से कहा कि वोटर लिस्ट के आधार पर संख्या कम हो सकती है।

फुल वैक्सीनेशन के मंगवाए फार्म
राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों से पंचायत से लेकर नगर निगमों तक वार्ड वाड फुल वैक्सीनेशन के फार्म भरवाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत, नगर परिषद, नगर पालिका और निगमों के लिए फार्म अलग-अलग रंग के होंगे। जिसमें बताना होगा कि कितने लोगों को वैक्सीजन लग चुकी है। कितने पते पर नहीं मिले। कितने बाहर हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!