अब भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर में बनेंगे रिंग रोड

इंदौर. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मध्य प्रदेश को एक और बड़ी सौगात मिली है. एपी के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते बुधवार की देर शाम सड़कों से जुड़े मुद्दों पर केन्द्रीय मंत्री गडकरी के साथ अहम बैठक की. इसमें मध्य प्रदेश के चारों बड़े शहरों भोपाल ,इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में रिंग रोड का निर्माण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से कराने का फैसला लिया गया. इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी. यह प्रोजेक्ट 1 साल में पूरा किया जाएगा. इसके साथ ही अटल एक्सप्रेस-वे (चंबल) के दोनों तरफ इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनेंगे और 900 KM लंबे नर्मदा एक्सप्रेस-वे को भारतमाला प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा. बता दें कि हाल ही में एक्सप्रेस वे के रूप में बड़ा तोहफा एमपी की जनता को दिया गया था.सीएम शिवराज सिंह ने मीडिया को बताया कि अटल एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ इंडस्ट्रियल क्लस्टर निर्माण को लेकर केन्द्रीय मंत्री गडकरी से चर्चा हुई. गडकरी के साथ बैठक में भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में रिंग रोड निर्माण पर भी सहमति बनी है. प्रदेश के इन शहरों में रिंग रोड का निर्माण इंदौर के सुपर कॉरिडोर की तर्ज पर किया जाएगा, ताकि रिंग रोड के दोनों तरफ औद्योगिक गतिविधियां चालू हो सके.

इसी साल शुरू होंगे बड़े प्रोजेक्ट
मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में यह तय किया गया कि मध्य प्रदेश में इस साल 10 हजार करोड़ रुपयों के प्रोजेक्ट शुरू होंगे. एमपी सरकार की तरफ से मुख्य सचिव इकबाल सिंह चौहान ने बैठक में कहा कि ये प्रोजेक्ट अगले दो वित्तीय वर्षों में पूरे किए जाएंगे. इस पर केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि ये प्रोजेक्ट इसी साल शुरू किए जाएं. उन्होंने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर सेंट्रल रोड फंड से मध्य प्रदेश को 1500 करोड़ रुपए इसी सप्ताह रिलीज करने की स्वीकृति भी दी. बता दें कि गडकरी ने 16 सितंबर को इंदौर में 9577 करोड़ रुपए लागत की 1356 किलोमीटर लंबी 34 सड़क प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया था. इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के प्रोजेक्ट्स के लिए 1 लाख करोड़ रुपए की घोषणा की थी। उन्होंने बुधनी से जुड़े तीन नेशनल हाईवे को भी मंजूरी दी थी.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!