केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

ग्वालियर |  केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया 23 सितम्बर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। इस दिन वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही एयरपोर्ट के विस्तार के लिये प्रस्तावित जमीन देखने जायेंगे और कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 23 सितम्बर को प्रात: 9.15 बजे मांडरे की माता व प्रात: 9.35 बजे खेड़ापति हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना करने पहुँचेंगे। इसके बाद प्रात: 10 बजे श्याम वाटिका बिरलानगर पहुँचकर मीसाबंदी गणों से भेंट करंगे। 

केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया प्रात: 11.15 बजे महाराजपुरा नए एयरपोर्ट स्थल का निरीक्षण करने पहुँचेंगे। इसके बाद दोपहर 12.15 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेने जाएंगे। श्री सिंधिया अपरान्ह 3 बजे मेला ग्राउण्ड निर्यात सुविधा केन्द्र में गणमान्य नागरिकों के साथ सौजन्य भेंट करेंगे। इसी कड़ी में अपरान्ह 5.15 बजे आर्मी की बजरिया में श्रीमती शिविका सिंह जादौन से सौजन्य भेंट करने पहुँचेंगे। श्री सिंधिया  शाम 5.45 बजे मामा का बाजार माधवगंज में श्री हर्ष तोमर से भेंट, शाम 6.15 बजे सिंधी कॉलोनी में पूर्व मंत्री श्री अनूप मिश्रा से सौजन्य भेंट, शाम 7 बजे हारकोटा सीर  में पूर्व मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह से भेंट, रात्रि 7.45 बजे नई सड़क चम्पाबाग बगीची में जैन समाज के क्षमावाणी कार्यक्रम में, रात्रि 8.35 बजे जनकगंज में श्री भारत रत्नाकर के निवास स्थल पर शोक संवेदना भेंट व रात्रि 8.50 बजे जनकगंज में श्री मोहित जाट के निवास पर भेंट करेंगे एवं रात्रि 9.10 बजे जय विलास पैलेस पहुँचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!