मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल के धागे से बांग्लादेश करेगा बुनाई

इंदौर।

मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल के धागे की मांग बांग्लादेश ने की है। कभी अपनी कपड़ा मिलों के लिए देशभर मेें विशेष पहचान रखने वाले इंदौर ने यार्न निर्यात किया है। सोमवार को एक विशेष पार्सल ट्रेन इंदौर व आसपास के जिलों का 450 टन माल लेकर रवाना हुई है। निर्यातक और माल भेजना चाहते हैं, लेकिन रेलवे के पास रैक ही उपलब्ध नहीं हैं।

माल इकट्ठा कर भेजने वाली कंपनी के सीईओ हिमांशु पंत ने बताया कि हमने इंदौर से यार्न बांग्लादेश के बेनापोल भेजा है। हम कुछ और ट्रेन रेलवे से लेना चाहते हैं। माल इतना है कि अभी कम से कम आठ ट्रेनें भेजी जा सकती हैं। अगले पांच-छह दिन में एक और ट्रेन भेजे जाने की तैयारी है। रेलवे को 21 कोच पार्सल का किराया 31 लाख रुपये दिया गया है।

प्रदेश में 25 लाख स्पींडल यार्न का उत्पादन

मध्य प्रदेश में यार्न की बड़ी यूनिटें बुधनी, पीथमपुर व मंडी दीप में हैं। इसके अलावा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, भोपाल सहित अन्य स्थानों पर यार्न का उत्पादन होता है। यार्न उत्पादकों के अनुसार प्रदेश में करीब 25 लाख स्पींडल यार्न का उत्पादन होता है। यानी करीब नौ लाख टन धागा रोज बनाया जाता है। वहीं बुरहानपुर में 80 हजार स्पींडल यार्न रोज बनाया जाता है।

यार्न निर्माता पवन लाठ एवं मुकेश देवड़ा के अनुसार वर्तमान में ताप्ती मिल बंद होने से 50 हजार स्पींडल की कमी है। यदि यह मिल चालू रहती है तो बुरहानपुर में एक लाख 30 हजार स्पींडल यार्न रोज बनता।

खरगोन की जवाहर सूत मिल के प्रबंधक सद्गुरु राय के अनुसार अनलाक के बाद एक जून 2021 से मिल में दोबारा उत्पादन शुरू हुआ है। 1250 किलो धागा प्रतिदिन यहां बन रहा है। अहमदाबाद, मालेगांव, सोलापुर, सूरत सहित अन्य स्थानों पर जाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!