अमेरिका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय समुदाय ने किया गर्मजोशी से स्वागत

बारिश की हल्की फुहारों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान वाशिंगटन के एयरपोर्ट पर उतरा। वहां उनके स्वागत के लिए अमेरिका के शीर्ष नेताओं के अलावा भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री के आने का इंतजार पहले से ही हो रहा था। इस क्रम में ज्वाइंट बेस एंड्रयूज के बाहर भारत का तिरंगा हाथ में लिए लोगों की भीड़ हल्की बारिश के बीच प्रधानमंत्री मोदी के वाशिंगटन डीसी पहुंचने से पहले बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके वाशिंगटन डीसी में भारतीय समुदाय के लोगों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभार व्यक्त किया।

एयरबेस के बाद प्रधानमंत्री को वाशिंगटन के एक होटल में ले जाया गया। वहां भी भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला भी हैं। वहां पहुंचने के बाद श्रृंगला ने ट्वीट किया, ‘नमस्ते USA! यहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन अमेरिका में राजदूत तरणजीत सिंह संधू और बाइडन प्रशासन के अधिकारी ब्रायन मैक कियोन ने किया।’ प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट के बाहर मौजूद लोगों से हाथ मिलाया। 2014 में भारत की सत्ता संभालने वाले प्रधानमंत्री मोदी का यह सातवां अमेरिकी दौरा है।

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह 11 बजे अमेरिका के लिए रवाना हो गए और 26 सितंबर को उन्हें वापस भारत लौटना है। प्रधानमंत्री के साथ विदेश मंत्री, एनएसए सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी अमेरिका गए हैं। वहां प्रधानमंत्री मोदी क्वाड समिट, कोविड ग्लोबल समिट में हिस्सा लेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!