शराबबंदी पर उमा के बयान पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, कहा- “बात करुंगा, उनके पास क्या प्लान है?”

इंदौर। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के शराबबंदी वाले बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बयान आया है. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उमा भारती के बयान पर कुछ टिप्पणी नहीं करुंगा लेकिन हां इतना जरूर है कि जिन राज्यों में शराबबंदी हुई है वहां सरकार ने तो शराब बंद कर दी लेकिन लोगों ने शराब पीना बंद नहीं की और अवैध शराब का कारोबार चलता है.उमा भारती के बयान पर बोलते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ‘मैं उमा भारती से बात करुंगा. उनके पास इसे लेकर कोई प्लान होगा. उनसे चर्चा के बाद ही मैं इस मामले में कुछ बोल पाउंगा.’ बता दें कि उमा भारती ने शराबबंदी को सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को पत्र लिखा था. जिसमें उन्होंने शराबबंदी नहीं होने पर खुद लट्ठ लेकर निकलने की बात कही थी.अपने लेटर में उमा भारती ने प्रदेश सरकार को शराब बंदी करने के लिए 15 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया था. उमा ने लिखा था कि ‘आप 15 जनवरी तक प्रदेश में जन जागरुकता अभियान चलाएं. चार महीने बाद वे खुद शराबबंदी कराने को लेकर सड़कों पर उतर कर लठ्ठ चलाकर शराबबंदी कराएंगी.’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!