अमेरिका में कमला हैरिस से मिलेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा करेंगे। वहां वह एक मैराथन कार्यक्रम में भाग लेंगे। पीएम मोदी अमेरिका में एक के बाद एक उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 22 सितंबर को वाशिंगटन डीसी पहुंचेंगे और अगली सुबह वह अमेरिका के शीर्ष सीईओ से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह एप्पल के प्रमुख टिम कुक से भी मिलेंगे। हालांकि, अधिकारियों ने इस बैठक के विवरण की पुष्टि नहीं की है। अमेरिका के शीर्ष व्यवसायियों के साथ बैक-टू-बैक बैठकों के बाद, पीएम मोदी के अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मिलने की उम्मीद है, जो एक भारतीय मूल की महिला हैं। कमला हैरिस पहली बार अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनी हैं। हालांकि, इस बैठक की भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। प्रधानमंत्री उसी दिन ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापानी समकक्ष योशीहिदे सुगा से भी मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि पीएम मोदी, जो बाइडेन के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार मिलेंगे। हालांकि, इससे पहले दोनों शीर्ष नेताओं की कई वर्चुअल बैठकें बीते दिनों हुई थी। पीएम मोदी 24 सितंबर को वाशिंगटन में पहले इन-पर्सन क्वाड लीडर्स समिट में भाग लेंगे। पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान डिनर का भी आयोजन किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की यात्रा भी पीएम मोदी की वाशिंगटन यात्रा के साथ मेल खा रही है। उनके साथ भी मुलाकात की संभावना है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी 24 सितंबर की शाम को न्यूयॉर्क के लिए रवाना होंगे। अगले दिन वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण भी देंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!