केंद्रीय गृह मंत्री का जबलपुर दौरा, बंद रहेंगी ज्यादातर सड़कें, जानें कहां-कहां से गुजरेगा काफिला

जबलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 सितंबर को जबलपुर आ रहे हैं. इस दौरान शहर की कुछ मुख्य सड़कों से उनका आना जाना होगा, इसलिए इन सड़कों को शनिवार को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा. दिल्ली से अधिकारियों ने आकर वीआईपी मूवमेंट की सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया है.

एसपी ने की घर से पहले निकलने की अपील
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा का कहना है कि जिन यात्रियों को आज हवाई जहाज से यात्रा करनी है, वे घर से कम से कम दो से ढाई घंटे पहले निकलें, क्योंकि शहर में ज्यादातर सड़कें आज बंद रहेंगी. ऐसे में वैकल्पिक सड़कों के जरिए ही एयरपोर्ट पहुंचा जा सकता है. इस दौरान लोगों को परेशानी होगी. यदि वे अपने गंतव्य तक पहुंचना चाहते हैं, तो घर से पहले निकलें.

शहर में ज्यादातर सड़कें रहेंगी बंद
एसपी ने बताया कि ऐसा नहीं है कि यह परेशानी केवल हवाई यात्रा करने वाले लोगों को उठानी पड़ेगी, बल्कि रेलवे से यात्रा करने वाले लोगों को भी कुछ ऐसी ही परेशानी उठानी पड़ेंगी. रेलवे स्टेशन के एक तरफ जहां शंकर शाह और रघुनाथ शाह की मूर्तियां लगीं हैं, उस रोड को भी कुछ देर के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा. यहां भी गृह मंत्री अमित शाह आएंगे.इसके अलावा शहर में जहां-जहां से अमित शाह का काफिला गुजरेगा, वहां-वहां सड़कों पर कुछ समय के लिए परिवहन ठहर जाएगा. गोल बाजार , वेटरनरी कॉलेज, माल गोदाम चौराहे के आसपास और इसके अलावा गैरिसन मैदान के आसपास के इलाके से यदि किसी को जाना है, तो वह पर्याप्त समय लेकर निकलें. उन्होंने कहा कि वीआईपी मूवमेंट की वजह से ज्यादातर सड़कें बंद रहेंगी. बहरहाल जबलपुर में केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम के सिलसिले में 3500 पुलिस कर्मचारी और अधिकारी ड्यूटी में लगाए गए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!