राहुल गांधी को है युवा नेताओं की नई टीम की तलाश

नई दिल्ली| कई राज्यों में आंतरिक कलह से जूझ रही कांग्रेस को पार्टी मजबूत करने के लिए अब ऐसे चेहरों की तलाश है, जो उसकी डगमगाती नैया को पार लगा दे। राहुल गांधी युवा नेताओं की नई टीम तलाश रहे हैं। इसी क्रम में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार को शामिल करने को लेकर कांग्रेस नफा-नुकसान का आंकलन कर रही है। सूत्रों की मानें तो कन्हैया कुमार के बारे में कहा जा रहा है कि वह लगातार कांग्रेस के संपर्क में हैं और जल्द ही पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 
सूत्रों ने कहा, ‘कन्हैया कुमार बिहार में पार्टी के एक महत्वपूर्ण युवा चेहरे के रूप में काम करेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी भूमिका निभाएंगे।’ सूत्र की मानें तो कन्हैया कुमार ने हाल ही में इस मामले पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। कन्हैया कुमार के करीबी सूत्रों ने दावा किया कि वह कई मौकों पर राहुल गांधी से मिले हैं। पार्टी में कन्हैया की भूमिका को लेकर चर्चा अंतिम चरण में है।
माना जा रहा है कि कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एक राष्ट्रीय आंदोलन की रणनीति बना रही है। इसके लिए प्रभावशाली युवाओं की पहचान की गई है और राहुल गांधी इन युवा नेताओं की एक टीम का गठन कर रहे हैं ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को मिले भारी वोट बेस का मुकाबला किया जा सके। 

राहुल तलाश रहे नए युवा चेहरे
इस साल की शुरुआत में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था। जितिन प्रसाद और सुष्मिता देव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। एक ओर जहां जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए, वहीं देव तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का हिस्सा बन गईं। जब पार्टी के कई दिग्गज नेता साथ छोड़ रहे हैं, ऐसे में पार्टी को पुनर्जीवित करने और युवा चेहरों को सबसे आगे लाने के लिए राहुल गांधी गुजरात विधानसभा सदस्य (एमएलए) जिग्नेश मेवाणी सहित अन्य युवा नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। 

राजद खेमा हो सकता है नाराज
सूत्रों ने एएनआई को यह भी बताया कि बिहार में कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कन्हैया कुमार के पार्टी में शामिल होने के बारे में हालिया घटनाक्रम को नकारात्मक रूप से देख रही है। इस बीच पार्टी के कुछ नेताओं की भी राय है कि 2016 में जेएनयू में ‘राष्ट्र-विरोधी’ नारे लगाने के कथित मामले में कन्हैया के जुड़ाव के कारण पार्टी में कुमार की एंट्री फायदेमंद नहीं हो सकती है। वर्तमान में कन्हैया भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!