कांग्रेस नेता राहुल गांधी को युवा नेताओं की नई टीम की तलाश, कन्हैया कुमार पार्टी में हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली| राहुल गांधी इस वक्त कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए ऐसे युवा नेताओं की टीम तलाश कर रहे हैं जो उनकी डगमगाती नैया को पार लगा सके। पहले ही कई राज्यों में आंतरिक कलह से जूझ रहे कांग्रेस के लिए यह काफी अहम हो जाता है। ऐसे में खबर है कि जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार पार्टी में जल्द शामिल हो सकते हैं।कन्हैया को पार्टी में शामिल करने को लेकर कांग्रेस नफा-नुकसान का आंकलन कर रही है। बताया जा रहा कि कन्हैया कुमार लगातार कांग्रेस के संपर्क में हैं और जल्द ही पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि कन्हैया कुमार वर्तमान में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं।
कन्हैया कुमार बिहार में पार्टी के एक महत्वपूर्ण युवा चेहरे के रूप में काम करेंगे और राष्ट्रीय भूमिका भी निभा सकते हैं।कन्हैया कुमार ने हाल ही में इस मामले पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। कांग्रेस पार्टी में कन्हैया की भूमिका को लेकर चर्चा अंतिम चरण में बताई जा रही है। माना जा रहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के खिलाफ एक राष्ट्रीय आंदोलन की रणनीति बना रही है। इसके लिए प्रभावशाली युवाओं की पहचान की जा रही है। इसके लिए राहुल गांधी ऐसे युवा नेताओं की एक टीम का गठन कर रहे हैं ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को मिले भारी वोट आधार का मुकाबला किया जा सके।
इस साल की शुरुआत में जितिन प्रसाद और सुष्मिता देव ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जिसमें से जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए थे जबकि सुष्मिता देव तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए थे। ऐसे में पार्टी को पुनर्जीवित करने और युवा चेहरों को सबसे आगे लाने के लिए राहुल गांधी गुजरात विधानसभा सदस्य जिग्नेश मेवाणी सहित युवा नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!