छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कई नेता हो सकते है कांग्रेस में शामिल

विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। प्रदेश में कांग्रेस के पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने पर जनता कांग्रेस जोगी के कई नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के संकेत मिल रहे है। जानकारी के मुतबिक ये सभी नेता राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस में शामिल होंगे। जोगी कांग्रेस से कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी नेता विधानसभा चुनाव लड़ चुके है। इसी के चलते राहुल गांधी 28 जनवरी को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते है।

सूत्रों की माने तो जनता कांग्रेस जोगी के सियाराम कौशिक, चंद्रभान बारमते और चैतराम साहू, संतोष कौशिक भी कांग्रेस में शामिल हो सकते है।सियाराम कौशिक ने बताया कि कांग्रेस में शामिल होने के लिए उन्होंने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से बात कर ली है। इस संबंध में पुनिया का जवाब भी सकारात्मक बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान 28 जनवरी को कांग्रेस में शामिल हो सकते है। सियाराम कौशिक का कहना है कि जोगी कांग्रेस में रहते हुए ये उम्मीद थी कि गठबंधन के हालात पैदा कर हम सत्ता के साथ रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया और पूर्ण जनमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाई। आगे उन्होंने कहा कि हमने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट काटा था, लेकिन अब लोकसभा में हम वोट नहीं काटना चाहते। वही कांग्रेस में शामिल होने कि इच्छा जाहिर करते हुए चैतराम साहू ने कहा कि अगर पार्टी हमें सम्मान पूर्वक वापस शामिल होने की अनुमति देती है तो हमें कोई एतराज नहीं है। ब्यूरो रिपोर्ट न्यूज़ 29 इंडिया।

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!