लोकपाल की मांग को लेकर अन्ना हजारे 30 जनवरी से फिर अनशन पर

अन्ना हजारे केंद्र में लोकपाल की नियुक्ति को लेकर 30 जनवरी से अनशन करेंगे। शनिवार को अन्ना ने इसकी जानकारी दी है। अन्ना महाराष्ट्र में अपने गांव रालेगण सिद्धि में अनशन करेंगे। अन्ना हजारे का कहना है कि लोकपाल की नियुक्ति को लेकर केंद्र की मोदी सरकार कतई संजीदा नहीं है और इसे टाल रही है। ऐसे में वो लोकपाल की नियुक्ति की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए अनशन पर जाएंगे।

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने 30 जनवरी से शुरू हो रहे अपने इस अनशन से राजनीतिक दलों को दूर रहने को कहा है। शनिवार को अन्ना ने कहा कि 2013 में लोकपाल कानून बना और 2014 में बीजेपी सरकार सत्ता में आई। इस सरकार से हमें उम्मीद थी कि लोकपाल की नियुक्ति को लेकर कदम उठाएगी लेकिन सरकार का रवैया इस मामले में अच्छा नहीं रहा है।
अन्ना का कहना है कि दो दर्जन से ज्यादा चिट्ठियां वो इस मुद्दे पर सरकार को लिख चुके हैं लेकिन इस पर ध्यान देना जरूरी नहीं समझा गया। कुछ समय दिन पहले अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर लोकायुक्त नियुक्त करने की मांग की थी। अन्ना ने अपनी चिट्ठी में कहा था कि लोकपाल की नियुक्ति ना करना सरकार का देश के लोगों के साथ धोखा करने जैसा है। अन्ना ने कहा कि सरकार संवैधानिक संस्थाओं का पालन नहीं कर रही है। जिसकी वजह से देश के लोकतंत्र को खतरा हो गया है। अन्ना हजारे ने 2011 में लोकपाल और लोकायुक्तों की नियुक्ति के लिए बड़ा आंदोलन किया था। इसके बाद भी वो लगातार लोकपाल की मांग करते रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!