मोदी सरकार को पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी ने दिखाया ठेंगा, छोड़ी भारत की नागरिकता

पीएनबी को करोड़ों का चूना लगाकर फरार और एंटीगुआ में बसने वाले मेहुल चोकसी को भारत लाना अब और मुश्किल हो सकता है। खबरों के मुताबिक, पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी है। और उसने अपने भारतीय पासपोर्ट को एंटीगुआ उच्चायोग में जमा करवा दिया है। चोकसी के इस कदम को प्रत्यर्पण से बचने की एक कोशिश की रूप में देखा जा रहा है।

मेहुल चोकसी ने भारत की नागरिकता छोड़ दी है इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमित नारंग ने दी है। नागरिकता छोडने वाले फार्म में चोकसी ने अपना नया पता जौली हार्बर सेंट मार्कस एंटीगा लिखा है। हाईकमीशन को कहा कि उसने नियमों के तहत एंटीगा की नागरिकता ली और भारत की छोड़ी है

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मेहुल चौकसी के मुद्दे पर कहा, “हमारी सरकार ने फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेन्डर्स बिल पारित किया है। जो देश छोड़कर भाग गए हैं, उन्हें वापस लाया जाएगा। इसमें कुछ वक्त लग सकता है, लेकिन उन सभी को वापस लाया जाएगा।”

दरअसल, चोकसी भारतीय नागरिकता छोड़कर प्रत्यर्पण की कार्रवाई से बचना चाहता है। प्रत्यर्पण मामले में एंटीगुआ की कोर्ट में 22 फरवरी को सुनवाई है। वहीं इससे पहले पिछली सुनवाई में चोकीस ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा था कि फ्लाइट में 41 घंटे का सफर करके भारत नहीं आ सकता है। चोकसी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कराने के लिए प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट स्पेशल कोर्ट में एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट द्वारा दायर याचिका के जवाब यह बात कही थी।

बता दें कि कारोबारी मेहुल चोकसी और नीरव मोदी पर साढ़े 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के पीएनबी घोटाले को अंजाम देने का आरोप है। 2018 के शुरूआत में जब यह महाघोटाला सामने आया तो उससे पहले ही नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की जोड़ी विदेश भाग गई थी। जांच एजेंसियों का घेरा कसने के बाद मेहुल चोकसी ने पिछले दिनों करोड़ों की रकम चुकाकर कैरेबियन द्वीप समूह के देश एंटीगा की नागरिकता खरीद ली थी। भारत सरकार ने एंटीगा सरकार से भगोड़े मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की अर्जी दे रखी है। इसके अलावा जांच एजेंसियों ने भगोड़ा घोषित दोनों आरोपियों की करोड़ों की संपत्तियों को भी जब्त कर उसे अटैच कर दिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!