शेयर बाजार में इंदौर की सालाना हिस्सेदारी 300 करोड़ रुपये तक बढ़ी

इंदौर ।

कोरोना के दौर ने लोगों का सामाजिक व्यहार ही नहीं निवेश की आदतें भी बदल दी है। परंपरागत तरीकों की बजाय स्टाक मार्केट यानी शेयर बाजार में निवेश अब लोगों को ज्यादा रास आ रहा। आंकड़ों के मुताबिक 24 साल में जितने निवेशक शेयर बाजार से जुड़े थे उसके मुकाबले करीब आधे निवेशक बीते 12 महीनों में ही जुड़ गए हैं। खास बात ये है कि मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर के निवेशक भी इसी लहर पर सवार है। शेयर बाजार में कारोबार में इंदौर की हिस्सेदारी कम से कम 300 करोड़ रुपये सालाना बढ़ती दिख रही है। शेयर बाजार में कारोबार के मामले में इंदौर देश में 11 वें नंबर पर पहुंच चुका है।

शेयर में निवेश और कारोबार के लिए डीमेट बैंक खाता अनिवार्य है। 1996 से सरकार ने शेयर कारोबार के लिए डीमेट खाते जारी करते हुए कानून लागू किया था। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार 1996 से जून 2020 तक देश में कुल डीमेट खातों की संख्या 4.32 करोड़ थी। जून 2021 में डीमेट खातों की संख्या 6.22 करोड़ पहुंच गई है। यानी बीते एक साल में एक करोड़ 90 लाख से ज्यादा नए निवेशक शेयर बाजार से जुड़ गए हैं।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) और बांबे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) के आंकड़े भी यही कहानी कह रहे हैं। जानकार साल-डेढ़ साल में शेयर बाजार की तेजी के साथ कोरोना के बाद बदली स्थितियों को भी इसके लिए जिम्मेदार मान रहे हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट और सेबी के पैनल में शामिल इंवेस्टर ट्रेनर सीए सुमितसिंह मोंगिया के अनुसार अगर सिर्फ नए खाते खुलते तो आंकड़े को दरकिनार भी किया जा सकता था लेकिन इसी अनुपात में स्टाक मार्केट में कारोबार यानी निवेश हो रहे रुपये का आंकड़ा भी इसी तेजी बढ़ा है। सालभर पहले तक इंदौर से हर दिन शेयर बाजार में 198 करोड़ का कारोबार हो रहा था।

इंदौर के निवेशक अब हर दिन 211 करोड़ रुपये का कारोबार शेयर बाजार में कर रहे हैं। हिसाब लगाया जाए तो इंदौर से शेयर कारोबार में कम से कम 300 करोड़ रुपये सालाना का कारोबार बढ़ गया है। सीए मोंगिया के अनुसार इंदौर भी देश मेें स्टाक मार्केट में कारोबार में हिस्सेदारी के मामले में देश में 11वें नंबर पर पहुंच गया है। पहले नंबर पर अहमदाबाद बना हुआ है। शेयर बाजार में देेश के कुल कारोबार में इंदौर के निवेशकों की हिस्सेदारी एनएसई में दशमलव तीन प्रतिश से ज्यादा और बीएसई में दशमलव 28 प्र

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!