मध्य प्रदेश में आज से शुरू होगा ‘डेंगू से जंग- जनता के संग’ अभियान

भोपाल 

मध्य प्रदेश में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रदेशभर में इस साल अब तब डेंगू से संक्रमितों आंकड़ा 2600 तक पहुंच गया है। अकेले सितंबर माह में ही 1200 मरीज मिले चुके हैं। डेंगू से निपटने के लिए आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने के खातिर ‘डेंगू से जंग-जनता के संग’ अभियान का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। सबसे पहले वह भोपाल में नेहरू नगर चौराहे पर अभियान के बारें में लोगों से अपील करेंगे। इसके बाद आलीराजपुर जिले के जोबट से प्रदेशव्यापी अभियान प्रात: 11.30 बजे शुरू करेंगे। पूरे प्रदेश में सरकार और आम लोग मिलकर संयुक्त अभियान के तहत शहर, ग्राम में लार्वा नष्ट करने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि डेंगू के उपचार के लिए सभी जिला अस्पतालों में दस-दस बिस्तर के आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान योजना में भी डेंगू और चिकनगुनिया रोग के निश्शुल्क उपचार का प्रविधान किया गया है।

भोपाल में 21 सैंपल की जांच में डेंगू के नौ मरीज मिले
राजधानी भोपाल में मंगलवार को 21 सैंपल की जांच में डेंगू के नौ मरीज मिले हैं। इसके साथ ही शहर में इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या 203 तक पहुंच गई है। सोमवार को डेंगू के चार मरीज मिले थे। इस महीने अब तक डेंगू के 100 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। हर दिन जांचे जाने वाले सैंपल में एक तिहाई संक्रमित मिल रहे हैं। सीएमएचओ डा. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि सितंबर-अक्टूबर में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती है। लोगों को भी सतर्कता रखनी चाहिए। अपने घरों में व आस-पास मच्छर नहीं पनपने देना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!