महात्मा गांधी की हत्या में शामिल नारायण आप्टे की मूर्ति स्थापित करने की तैयारी में हिंदू महासभा

ग्वालियर। हिन्दू महासभा नाथूराम गोडसे के बाद अब महात्मा गांधी की हत्या में शामिल एक और दोषी नारायण आप्टे की भी मूर्ति स्थापित करने जा रही है.

उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थापना के लिए भेजी गई नारायण आप्टे की मूर्ति

नारायण आप्टे की मूर्ति ग्वालियर में तैयार की गई है और इसे तैयार करने में लगभग 2 महीने का समय लगा है. मूर्ति को उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थापना के लिए भेजा गया है. सबसे बड़ी बात यह है कि इसकी खबर किसी को नहीं लग पाई. मूर्ति के मेरठ रवाना होने के बाद इसका खुलासा हुआ है.

वहीं, इस मामले में ग्वालियर के SP अमित सांघी का कहना है कि पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है, पुलिस विभाग जानकारी जुटाने में लगा हुआ है.

अक्टूबर के महीने में आप्टे की मूर्ति को मेरठ में स्थापित करने का प्लान

लगभग 45 हजार रुपये में तैयार की गई महात्मा गांधी के हत्यारे की मूर्ति को अक्टूबर महीने में मेरठ में स्थापित की जाएगी. बता दें कि हिन्दू महासभा इससे पहले भी पुलिस और प्रशासन को चकमा देती रही है. जब नाथूराम गोडसे के मंदिर और ज्ञानशाला की स्थापना हुई थी तब भी प्रशासन को भनक नहीं लगी थी. मामले ने जब तूल पकड़ा तब प्रशासन ने मूर्ति जब्त कर लिया था.

नारायण आप्टे का इतिहास
आपको बता दें महात्मा गांधी की हत्या के आरोप में पुलिस ने गोडसे, नारायण आप्टे सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या के समय नारायण आप्टे, नाथूराम गोडसे के साथ खड़ा था. मामले की सुनवाई में अदालत ने नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे को फांसी की सजा सुनाई. वहीं, 6 अन्य आरोपियों को आजीवान कारावास और वीर सावरकर को सबूतों के अभाव में अदालत ने बरी कर दिया था. गोडसे और नारायण आप्टे को 15 नवंबर 1949 को अंबाला जेल में फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!