मिर्ची बाबा ने खून से लिखा PM को पत्र तख्तियों पर लिखा- ‘भूखी गाय करे पुकार, मेरे भरण पोषण के लिए रोज 50 रुपए दे शिवराज सरकार’

ग्वालियर में गायों को लेकर मिर्ची बाबा ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया है। उन्होंने गोला का मंदिर से फूलबाग तक पैदल रैली निकालकर सरकार को जगाने का प्रयास किया। फूलबाग पर धरना प्रदर्शन करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री को खून से चेतावनी भरा पत्र भी लिखा है। पत्र में लिखा है कि गाय को राष्ट्रीय गौमाता घोषित किया जाए।

साथ ही नारेबारी भी की। इतना ही नहीं मिर्ची बाबा ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों पर जल्द सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो वह पैदल भोपाल और दिल्ली तक जाएंगे और गौमाता को उनका अधिकार दिलाकर ही रहेंगे।

यात्रा शुरू की। पदयात्रा में गौभक्त हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे। इन तख्तियां पर लिखा था की भूखी गाय करे पुकार मेरे भरण पोषण के लिए 50 रुपए रोज दे शिवराज सरकार। गौमाता को राष्ट्रीय गौमाता घोषित करें। ( केंद्र सरकार ) इस दौरान गौभक्त गाय की दुर्दशा को सुधारने के लिए जोरदार नारेबाज़ी कर रहे थे। शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई यह पदयात्रा फूलबाग चौराहे पर पहुंची, जहां मिर्ची बाबा और अन्य गौभक्तों ने पहले अपना खून निकलवाया और उसके बाद खून से प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए पत्र लिखा। इसके बाद खून से लिखा गया पत्र प्रधानमंत्री के नाम दो सूत्रीय मांग पत्र मिर्ची बाबा ने तहसीलदार को सौंपा। पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि गाय को राष्ट्रीय गौमाता घोषित किया जाए और हर रोज गाय को भरण पोषण के लिए 50 रुपए दिए जाएं।
 

मिर्ची बाबा ने प्रदेश और केन्द्र सरकार को दी चेतावनी

स्वामी वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा ने आंदोलन के माध्यम से चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो प्रदेश की राजधानी भोपाल और देश की राजधानी दिल्ली तक गौभक्त पदयात्रा करेंगे। वहीं मिर्ची बाबा की पदयात्रा को लेकर बड़ी संख्या में जिला एवं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मय बल के साथ मौजूद थे। बाबा ने यह भी कहा कि उनको कई संतों का समर्थन हैं। उन पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!