ग्वालियर: अंचल के लाल रविकांत का कमाल, अफगानिस्तान से 210 लोगों को सुरक्षित निकाल लाए ITBP के कमांडेट

ग्वालियर। अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद वहां से भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा रहा है. इसके लिए लोगों को एयरफोर्स के ग्लाोब मास्टर प्लेन वहां भेजे गए. मंगलवार को भी 210 लोगों को सुरक्षित निकाला गया. इन लोगों को जो टीम सुरक्षित लेकर आई उसका नेतृत्व कर रहे थे आईटीबीपी के कमांडेंट रविकांत गौतम. रविकांत शिवपुरी के रहने वाले हैं अपनी टीम के साथ 210 भारतीयों को सुरक्षित निकालकर लाए. इस दौरान कुछ जगह पर तालिबान से उनका आमना-सामना भी हुआ. रविकांत के परिवार वालों के मुताबिक गौतम 20 अगस्त 2020 से अफगानिस्तान में ही पदस्थ हैं.

आईटीबीपी कमांडेंट रविकांत गौतम के परिवार ने बताया कि वहां पर हालात बिगडऩे लगे और जब तालिबान ने कब्जा करना शुरू किया, तो भारत सरकार के आदेश पर वहां पर काम करने वाले भारतीयों को मैसेज किया. इसके साथ ही जो भी भारतीय मजारे शरीफ, कंधार, काबुल, जलालाबाद में थे, उन्हें वहीं बंद रहने को कहा गया और वहां पर सुरक्षा के लिए तैनात सभी जवानों को इकट्ठा किया. इस दौरान जिन भारतीयों ने टीम को मैसेज किया, उनके ठिकाने मालूम कर उन लोगों को गाडियों के जरिए इकट्ठा करना शुरू किया. जबकि रविकांत अपने साथ राजनायिक, आईटीबीपी कमांडो व अन्य जवानों सहित कुछ एंबेसी पर आ गए. इसके बाद रविकांत की कमांडिंग में सभी को यहां से एरोड्रम लेकर पहुंचा गया जहां से इन्हें भारत लाया गया. परिवार को लोगों ने बताया कि रविकांत से जो बात हुई उसके मुताबिक भारतीयों की पहली खेप 15 अगस्त को भेजी गई थी. जबकि दूसरे चक्कर में वे अपने साथ 210 लोगों को सुरक्षित लेकर आए. परिवार ने ज्यादा जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि वे इससे ज्यादा नही बता सकते लेकिन उन्हें खुशी है कि उनके भाई बिना खरोंच लगे सुरक्षित अपने देश लौट आए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!