पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति के 10 हजार युवाओं का ₹41.48 करोड का कर्ज माफ किया

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने अनुसचित जाति (एससी) के 10,151 युवाओं का करीब 41.48 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया है. राज्य सरकार में मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने रविवार को बताया कि सरकार ने यह फैसला कोविड-19 महामारी और विभिन्न परिस्थितियों की वजह से इन युवाओं द्वारा कर्ज वापसी में आ रही समस्या के मद्देनजर उठाया है.

राज्य सरकार द्वारा जारी बयान में धर्मसोत को उद्धृत करते हुए कहा गया है, ‘ राज्य सरकार के जन हितैषी कदम से एससी समुदाय के युवाओं को बड़ी राहत मिली है.’

पंजाब के समाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति विकास एवं वित्त निगम से स्वरोजगार के लिए कर्ज लेने वाले एससी समुदाय के सभी युवाओं का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ करने का फैसला किया है.

धर्मसोत ने बताया कि यह कर्ज निगम ने एससी और दिव्यांग युवाओं को कम ब्याज पर कर्ज दिया है. उन्होंने बताया कि राज्य के ऐसे युवा स्वरोजगार हेतु लिए कर्ज का भुगतान कारोबार में असफलता, लाभार्थी की मौत होने, घर में कोई कमाने वाला नहीं होने और कोविड-19 की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों की वजह से नहीं कर पा रहे थे.

मंत्री ने कहा कि सरकार ने इन युवाओं को इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए कर्ज माफी का फैसला किया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!