अमेरिका में पहली बार मुफ्त में काम कर रहे हैं सैनिक, फिर भी नहीं बदल रहे हैं ट्रंप के तेवर

अमेरिका में एक माह होने को आए हैं और शटडाउन खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई शटडाउन इतने दिन तक चला है। अमेरिका में सन् 1976 से 20 बार सरकारी शटडाउन हो चुका है लेकिन राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के कार्यकाल में यह अब तक का सबसे ज्‍यादा दिनों तक चलने वाला शटडाउन है। इस शटडाउन की वजह से अमेरिकी सैनिकों को बिना सैलरी के काम करना पड़ रहा है। ट्रंप को मैक्सिको बॉर्डर वॉल के लिए 5.7 बिलियन डॉलर चाहिए और जब तक‍ अमेरिकी कांग्रेस इस रकम को मंजूरी नहीं देगी, शटडाउन खत्‍म नहीं होगा।800,000 कर्मियों को नहीं मिल पा रही सैलरी

इस शटडाउन की वजह से अमेरिकी सरकार के एक चौथाई इंप्‍लॉईज बिना सैलरी के काम करने को मंजूर हैं। कई सरकारी विभागों और कई और एजेंसियों के इंप्‍लॉईज को अब तक सै‍लरी नहीं मिली है। न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 800,000 सरकारी कर्मियों को सैलरी नहीं मिल रही है। 50 प्रतिशत से ज्‍यादा इंप्‍लॉईज को बिना सैलरी के भी काम पर आने का आदेश दिया गया है। इन वर्कर्स में ही अमेरिकी मिलिट्री के भी सदस्‍य हैं जो बिना तनख्‍वाह के काम करने को मजबूर हैं। नेवी टाइम्‍स की ओर से अंदाजा लगाया गया है कि करीब 43,000 कोस्‍ट गार्ड इंप्‍लॉईज बिना रकम के काम कर रहे हैं। मंगलवर को भी इन्‍हें सैलरी का चेक नहीं मिला था।

भारी मन से एडमिरल ने दी जानकारी

यूएस कोस्‍ट गार्ड के कमांडेंट एडमिरल कार्ल एल स्‍क्‍लट्ज ने सैनिकों को इस बात की जानकारी दी है। उन्‍होंने बताया, ‘आज आपको माह के बीच मिलने वाला सैलरी चेक नहीं मिलेगा।’ उन्‍होंने आगे लिखा है कि उनके संज्ञान में देश के इतिहास में यह पहला मौका है जब अमेरिकी सेनाओं को सरकार में मतभेद की वजह से उनकी सैलरी नहीं दी जा सकी है। उन्‍होंने कहा कि इस अनिश्चितात की स्थिति में वह सैनिकों और उनके परिवारों की चिंताओं को समझते हैं। उन्‍होंने जानकारी दी है कि कोस्‍ट गार्ड म्‍यूचुअल असिस्‍टेंस (सीजीएमए) को यूएसएए की ओर से 15 मिलियन डॉलर की मदद मिली है ताकि जरूरतमंद सैनिकों की मदद की जा सके।

शटडाउन खत्‍म होना बहुत जरूरी

सीजीएमए और अमेरिकन रेड क्रॉस की मदद से इस फंड को जरूरी कामों के लिए वितरित किया जाएगा। स्‍क्‍लट्ज ने आगे कहा कि उन्‍हें नहीं मालूम है कि कब तक‍ यह शटडाउन जारी रहेगा लेकिन इसके बाद भी सैनिकों के मनोबल में कमी नहीं आने की अपील की गई है। हालांकि अमेरिकी मिलिट्री में सिर्फ कोस्‍ट गार्ड ही ऐसी ब्रांच है जिसे शटडाउन की वजह से फंड नहीं मिल सका है। कोस्‍ट गार्ड, अमेरिका के गृह मंत्रालय के तहत आता है न कि रक्षा विभाग के तहत। स्‍क्‍लट्ज ने बताया है कि शटडाउन जारी रहने की वजह से आने वाले दिनों में समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। अमेरिका में इस शटडाउन की वजह से कई विभाग में कार्यरत लोगों को क्रिसमस और न्‍यू ईयर का जश्‍न बिना सैलरी के मनाना पड़ा था।

Embedded video
https://twitter.com/ComdtUSCG

A

Like every other member of the Armed Services, U.S. Coast Guard men & women took an oath to “support & defend the Constitution.” They continue to uphold their promise to the American people. Through adversity, America can sleep well tonight. The @USCG has the watch. #USCG

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!