इंदौर एयरपोर्ट पर महिला यात्री के बैग में मिली मानव खोपड़ी

इंदौर ।

देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सोमवार सुबह दिल्ली जाने के लिए आई एक महिला यात्री के सामान से मानव खोपड़ी निकलने से हड़कंप मच गया। महिला का कहना था कि वह उसे विर्सजन के लिए हरिद्वार ले जा रही है, लेकिन नियमानुसार उसे अनुमति नहीं दी गई। बाद में महिला ने अपने परिचित को बुला कर मानव खोपड़ी सौंप दी और शाम की उड़ान से रवाना हुई।
प्रबंधन के अनुसार महिला यात्री का नाम योगमाता सचदेवा है। वह विस्तारा की उड़ान से दिल्ली जाने के लिए आई थी। उसके मेन लगेज की स्कैनिंग के दौरान यह मानव खोपड़ी मिली। जिसके बाद एयरलाइंस ने सीआइएसएफ को सूचना दी। पूछने पर महिला संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। बाद में एरोड्रम थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। महिला का कहना था कि वह विसर्जन के लिए इसे ले जा रही है। एयरलाइंस ने इसे साथ में ले जाने देने की अनुमति नहीं दी। जिसके बाद महिला ने अपने परिचित को एयरपोर्ट बुलाया और उसे यह खोपड़ी सौंप दी। इधर इस पूरे घटनाक्रम में महिला की उड़ान छूट गई। बाद में एयरलाइंस ने उसे शाम की उड़ान में जगह दी। जिससे महिला दिल्ली के लिए रवाना हुई।
प्रबंधन के अनुसार डीजीसीए के नियमों के अनुसार यात्री इस तरह से अस्थियां लेकर यात्रा नहीं कर सकते है। उन्हें इसके लिए पूर्व अनुमति लेना होती है। जिसे भी वे लोग हैंड बैग में ले जा सकते है जबकि महिला इसे मुख्य लगेज में ले जा रही थी। जिसके कारण उसे रोका गया।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!