भोपाल- जबलपुर हाईवे पर अगले माह से सफर होगा महंगा

भोपाल।

राष्ट्रीय राजमार्ग 12 भोपाल-जबलपुर फोरलेन प्रोजेक्ट का काम अंतिम चरण में है। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) द्वारा बनवाए जा रहे इस हाईवे का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। वाहन चालक इस रोड पर वाहन दौड़ा रहे हैं। इस मार्ग के निर्माण से नगर में लगने वाले जाम से वाहन चालकों को छुटकारा मिला है वहीं दुर्घटना स्पाट के नाम से कुप्रसिद्ध नागिन मोड़ को समाप्त कर दिया गया है। वहां पहाड़ काट कर फ्लाई ओवर बनाया गया है।

294 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट की लागत 3800 करोड़ है। कंपनी ने टोल नाके भी तैयार कर दिए हैं। माना जा रहा है कि इसी महीने टोल नाके एमपीआरडीसी के हवाले कर दिए जाएंगे। भोपाल से जबलपुर जाने वाले और जबलपुर से भोपाल की तरफ आने वाले वाहनों को अगले 20 वर्ष तक टोल टैक्स चुकाना होगा। फिलहाल इस बारे में अधिसूचना आना बाकी है। सड़क विकास निगम ने भोपाल जबलपुर फोरलेन हाइवे को ईपीसी (इंजीनियर प्रोक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन) आधारित प्रोजेक्ट पर बनाया है। इस प्रोजेक्ट का काम पांच अलग-अलग कंपनियों से करवाया जा रहा है। इसमें भोपाल से बिनेका, बिनेका से बरेली, बरेली से सिंदूर नदी, सिंदूर नदी से हिरन नदी और हिरन नदी से जबलपुर का हिस्सा शामिल है। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद एमपीआरडीसी चार में से तीन नाकों पर टोल टैक्स वसूलेगा, वहीं सिंदूर नदी से हिरन नदी के बीच स्थापित होने वाले टोल नाके पर एनएचआइ टोल टैक्स लेगा। औबेदुल्लागंज से जबलपुर तक 270 किमी लंबी सडक़ टोल रोड होगी। निगम के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल रेट तय नहीं हुए हैं। लेकिन माना जा रहा है कि कार का शुल्क 30-35 रुपये, कमर्शियल ह्वीकल का 80 रुपये और भारी वाहन जैसे ट्रक के चालकों को 365 रुपए टोल टैक्स चुकाना होगा। यदि कोई कार चालक भोपाल से जबलपुर जाएगा और आएगा तो उसे 60 किलोमीटर के अंतराल पर बनने वाले हर टोल नाके पर अनुमानित 35 रुपए के मान से 280 रुपए टोल टैक्स चुकाना होगा।
बिसनखेड़ा टोल नाके पर बन रहे 10 गेट

इस हाईवे पर जो चार टोला नाके बनाए जा रहे हैं उनमें से एक औबेदुल्लागंज के पास बिशन खेड़ा में है। भोपाल से बिनेका के बीच एनएच 12 को चौड़ा करने वाली ठेका कंपनी सीडीएस के अधिकारी केएस धामी ने बताया कि यहां हमने सिक्स लेन रोड बनाया है, यहां पर एक टोल नाका स्थापित किया है, जिसके लिए 10 गेट बनाए जा रहे हैं ।

यहां बनेंगे टोल नाके

ईपीसी परियोजना के तहत बनने वाली इस फोरलेन सड़क पर औबेदुल्लागंज, बाड़ी, उदयपुरा एवं जबलपुर के पास राजमार्ग पर टोल नाके बनाए जाएंगे। वाहन चालकों को 2041 तक इस सड़क पर से गुजरने के लिए टैक्स भरना होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!