नारकोटिक्स विभाग को बड़ी सफलता, राजस्थान जा रहे ट्रक से करीब तीन टन डोडा चूरा जब्त

इंदौर ।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) नीमच मप्र ने गुरुवार को राजस्थान जा रहे ट्रक से 142 बोरे डोडा चूरा जब्त किया। अधिकारियों के अनुसार जब्त किए गए इस पोस्ता के भूसे (डोडा चूरा) का अनुमानित वजन 2939 किलोग्राम (2.9 टन / 29.39 क्विंटल) है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि नीमच से जोधपुर/बाड़मेर होते हुए प्रतापगढ़ जिले की ओर जा रहा राजस्थान के एक ट्रक में डोडा चूरा जा रहा है। यह सूचना मिलने के बाद सीबीएन ने टीमों का गठन किया और बुधवार की अलसुबह इस मार्ग पर निगरानी तेज कर दी। टीम के अधिकारियों ने एक ट्रक को संदिग्ध वाहन के विवरण से मेल खाते हुए देखा और सीबीएन अधिकारियों ने पीछा करने के बाद ट्रक को रोक लिया। वाहन में सवार दोनों लोगों ने ट्रक से भागने की कोशिश की, लेकिन सीबीएन के अधिकारियों ने पीछा करते हुए उन्हें पकड़ लिया।

ट्रक की जांच करने पर इसमें प्रतिबंधित डोडा चूरा के 142 बैग पाए गए। इनका वजन अनुमानित 2939 किलोग्राम है। प्रतिबंधित माल को छुपाने के लिए आरोपितों ने उर्वरक से भरे करीब 10 टन वजनी 200 बैग भी रखे थे। इसका उपयोग कवर कार्गो के तौर पर किया गया था। अधिकारियों से सामान और ट्रक जब्त कर लिया है। साथ ही दोनों आरोपितों पर एनडीपीएस विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

वाहन में सवार दोनों लोगों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उन्हें एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रविधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!