ओडिशा में सामने आए कोविड-19 के 754 नए मामले, छह मरीजों की हुई मौत

ओडिशा में 754 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने से कोविड-19 महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर बृहस्पतिवार को 10,09,223 पर पहुंच गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कटक के 104 वर्षीय व्यक्ति समेत छह और मरीजों के जान गंवाने से राज्य में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 8,028 पर पहुंच गई। खुर्दा जिले में संक्रमण के सबसे अधिक 261 नए मामले आए। भुवनेश्वर इसी जिले के तहत आता है। इसके बाद कटक में 110 और बालासोर में 43 मामले आए।

गजपति और स्वर्णपुर में कोई नया मामला नहीं आया। उन्होंने बताया कि खुर्दा में चार मरीजों की मौत हुई। कटक और जाजपुर में एक-एक मरीज की मौत हुई। ओडिशा में मृत्यु दर 0.79 प्रतिशत है जो देश में सबसे कम मृत्यु दर में से एक है। राज्य में अभी कोविड-19 के 7,241 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि 9,93,901 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं। राज्य में कोविड-19 का पता लगाने के लिए 1.82 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है जिनमें से 66,688 नमूनों की जांच बुधवार को हुई। अभी तक 2.22 करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!