इंदौर में 500 परिवारों का दर्द, नहीं मिल रहा सपनों का घर, 10 साल से चुका रहे कर्ज

इंदौर । नोएडा में बनी सुपरटेक की 40 मंजिला इमारत को जमींदोज कर खरीदारों को 12 प्रतिशत ब्याज सहित पैसा लौटने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले की देशभर में चर्चा है। ऐसे सख्त रवैये की जरूरत इंदौर में भी है। घर का सपना पूरा नहीं कर पाने वाले 500 परिवार 10 सालों से फ्लैटों के कब्जे के लिए भटक रहे हैं। बुधवार को कई पीड़ितों ने रेरा में जल्दी सुनवाई की अर्जी भी लगाई। ढाई साल पहले जब करोड़ों की ठगी का हो-हल्ला मचा था तो पीड़ितों के लिए रेरा ने एक कमेटी बनाई थी, लेकिन बाद में प्रोजेक्ट का रेरा रजिस्ट्रेशन रद होने के बाद कमेटी भंग हो गई। बिल्डर निर्माण पूरा नहीं कर रहा है और लोग किस्तें चुका रहे हैं। निपानिया स्थित पिनेकल ड्रीम्स टाउनशिप में अधूरे टावर बड़े घोटाले की जीती-जागती कहानी हैं। 642 फ्लैटों के टावर में 321 फ्लैट बन चुके हैं। 80 लोग खुशकिस्मत थे, जिन्हें फ्लैटों का कब्जा मिल गया, लेकिन बिल्डर आशीष दास व पुष्पेंद्र वढेरा के दो प्रोजेक्टों में 500 लोग ऐसे हैं जो करोड़ों रुपये गंवा चुके हैं।

बिल्डर ने ऐसे ठगा लोगों को

  • टाउनशिप की लांचिंग में फिल्मी सितारों को बुलाया। अभिनेता गोविंदा, रितिक रोशन, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा ने दोनों प्रोजेक्टों की ब्रांडिंग की। यह भी कहा कि अभिनेताओं ने भी फ्लैट खरीदे हैं।
  • 2009 में शुरू हुए प्रोजेक्ट का काम 2015 में बिल्डरों ने बंद दिया। एक फ्लैट की दो-तीन लोगों को रजिस्ट्री कर दी। न जिन दबंग लोगों से प्रोजेक्ट के लिए बिल्डर ने कर्ज लिया, उन्हें भी थोकबंद फ्लैटों की रजिस्ट्री कर दी।
  • बैंक ने बिल्डर को 30 करोड़ रुपये का कर्ज दिया, उसे भी बिल्डर ने नहीं चुकाया।

बिल्डर ने आइएएस, आइपीएस और न्यायाधीशों को भी ठगा

बिल्डर ने आलीशान फ्लैटों को सस्ते दामों पर बेचने का लालच देकर आइएएस, आइपीएस और न्यायाधीशों को भी ठगा है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!