असम में बाढ़ की स्थिति खराब हुई, 5 लोगों की मौत, 6.48 लाख प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को और बिगड़ गई, जिसमें दो और लोगों की मौत हो गई जबकि 17 जिलों के करीब 6.48 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार बारपेटा और माजुली जिलों में बाढ़ के कारण एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई।
एएसडीएमए ने कहा कि 17 जिलों में बाढ़ से 6,47,600 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। नलबाड़ी सबसे अधिक प्रभावित जिला है जहां 1.11 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, इसके बाद दरांग में 1.09 लाख से अधिक लोग जबकि लखीमपुर जिले में 1.04 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। एएसडीएमए ने कहा कि 1,295 गांव जलमग्न हैं और पूरे असम में 39,449.58 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।
प्रशासन की ओर से राज्य के 10 जिलों में 85 राहत शिविर और वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं, जहां 648 बच्चों सहित 3,584 लोगों ने शरण ली है। बुलेटिन के मुताबिक राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुईं विभिन्न एजेंसियों ने राज्य के विभिन्न बाढ़ प्रभावित हिस्सों से 1,617 लोगों को सुरक्षित निकाला है। राज्य के 17 प्रभावित जिलों में बारपेटा, विश्वनाथ, चिरांग, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव, नगांव, नलबाड़ी, शिवसागर, सोनितपुर और तिनसुकिया शामिल हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!