कल से तीन यूरोपीय देशों के दौरे पर जाएंगे विदेश मंत्री, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और अफगानिस्तान पर होगी अहम चर्चा

द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने और यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के सहयोग को मजबूती देने के उद्देश्य से विदेश मंत्री एस जयशंकर बृहस्पतिवार से स्लोवेनिया, क्रोएशिया और डेनमार्क की चार दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे। जयशंकर सबसे पहले स्लोवेनिया पहुंचेंगे जहां उनका शुक्रवार को ईयू के सदस्य राष्ट्रों के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। विदेश मंत्रालय (एमईए) के मुताबिक, जयशंकर स्लोवेनिया का अपना दो दिवसीय दौरा बृहस्पतिवार को शुरू करेंगे।

इस दौरान वह देश के नेतृत्व से मुलाकात के साथ ही अपने स्लोवेनियाई समकक्ष एंजे लोगर के साथ एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि यूरोपीय संघ परिषद की अध्यक्षता अभी स्लोवेनिया कर रहा है और उसने ईयू राष्ट्रों के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक में शामिल होने के लिए जयशंकर को आमंत्रित किया है। जयशंकर स्लोवेनिया में हो रहे ब्लेड स्ट्रेटजिक फोरम (बीएसएफ) में शामिल होंगे और ‘हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कानून-आधारित व्यवस्था के लिये साझेदारी’ विषय पर परिचर्चा में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “वह ईयू के अपने समकक्षों के साथ परस्पर हितों के मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।” ऐसा समझा जा रहा है कि ईयू के अपने समकक्षों के साथ जयशंकर की बैठक में अफगानिस्तान में बनती स्थिति पर प्रमुख रूप से चर्चा होगी।

मंत्रालय ने कहा, “तीन सितंबर को अपने क्रोएशिया दौरे में विदेश मंत्री वहां के विदेश मंत्री गार्डन ग्रिलिक रेडमैन और क्रोएशियाई नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।” बयान के मुताबिक चार-पांच सितंबर को डेनमार्क दौरे के दौरान जयशंकर इंडो-डैनिश ज्वॉइंट कमीशन मीटिंग (जेसीएम) के चौथे दौर की, वहां के विदेश मंत्री जेप्पे कोफोड के साथ सह-अध्यक्षता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा, “जेसीएम के दौरान हरित रणनीतिक साझेदारी के तहत हमारे द्विपक्षीय सहयोग की व्यापक समीक्षा की जाएगी। यह साझेदारी सितंबर 2020 में डिजिटल शिखर सम्मेलन के दौरान स्थापित की गई थी।” बयान में कहा गया है, “विदेश मंत्री की यात्रा तीन मध्य यूरोपीय देशों के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा और यूरोपीय संघ के साथ हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने का अवसर देगी।”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!