अब उज्जैन में मजहब के नाम पर क्रूरता! मुस्लिम कबाड़ी से जबरन लगवाए जय श्री राम के नारे

उज्जैन |

मध्य प्रदेश में इंदौर, देवास में धर्म के नाम पर मारपीट की घटना के बाद अब धार्मिक नगरी उज्जैन से एक मुस्लिम शख्स से जबरदस्ती जयश्रीराम के नारे लगाने का मामला सामनेआ आया है। घटना उज्जैन से 70 किलोमीटर दूर गांव सेकली की है जहां एक मुस्लिम कबाड़ी से हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जयश्रीराम के नारे लगवाए। साथ ही कबाडी को गांव में नहीं घुसने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर पीड़ित की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ झारड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है। पुलिस ने उनके खिलाफ 505 (2 ),506 ,153 धाराओं में मामला दर्ज किया है।

एसडीओपी आर के राय ने जानकारी देते हुए बताया कि महिदपुर निवासी अब्दुल रशीद गांव सेकली में कबाड़ का धंधा करने के लिए गए थे। जहां पर कुछ लोगों ने उन्हें गांव में व्यवसाय नहीं करने की धमकी दी। जिसके बाद पिपलियाधुमा फंटे पर दो युवकों ने अब्दुल रशीद को मजहब के नाम पर धमकाया है।

साथ ही उससे जयश्रीराम के नारे बुलवाते हुए गांव में नहीं घुसने की धमकी भी दी। घटना के बाद जय सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अलर्ट हो गई। देर रात एएसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी झारडा पहुंचे। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!