अफगानिस्तान में हालात चुनौतीपूर्ण, भारत को अपनी रणनीति पर करना होगा विचार: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अफगानिस्तान के बदले हालात को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा है कि भारत सरकार को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना होगा। रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल हुए राजनाथ सिंह ने कहा, अफगानिस्तान में बदलते समीकरण हमारे लिए एक चुनौती हैं। इन परिस्थितियों ने हमारे देश को अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है। हम अपनी रणनीति बदल रहे हैं और क्वाड का गठन इस रणनीति को रेखांकित करता है।

काबुल में फिर हो सकता है आतंकी हमला, 20 भारतीय फंसे

काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमला का खतरा अभी भी मंडरा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस संबंध में बड़ा अलर्ट जारी किया है। बाइडेन ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में काबुल एयरपोर्ट पर एक बार फिर आतंकी हमला हो सकता है। इस बीच, भारत के लिहाज से चिंताजनक बात यह है कि 20 भारतीय अब भी काबुल में फंसे हैं। इन लोगों को काबुल एयरपोर्ट तक लाने में परेशानी हो रही है। अमेरिका का रेस्क्यु ऑपरेशन भी अंतिम चरण में है। ब्रिटेन अपने सैनिकों की आखिरी टुकड़ी को लेकर काबुल से रवाना हो चुका है। वहीं काबुल एयरपोर्ट पर उड़ानों को रोक दिया गया है। भारतीय वायुसेना का एक विमान अभी दुशांबे में खड़ा है।

बाइडेन का यह बयान तब आया है जब अमेरिका ने बुधवार रात हुए आतंकी हमले का बदला ड्रोन से अटैक से लिया। उस आत्मघाती हमले में कम से कम 169 अफगान नागरिक और 13 अमेरिकी सेवा सदस्य मारे गए थे। जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी सेना ने इस्लामाबाद में इस्लामिक स्टेट के खुरासान (ISIS-K) आतंकी समूह पर हमला किया और काबुल विस्फोट के प्लानर को मार गिराने का दावा किया।

बता दें, अमेरिका के बाद काबुल से अपने लोगों को निकालने और काबुल एयरपोर्ट खाली करने के लिए 31 अगस्त तक का समय है। इस बीच, खबर है कि काबुल एयरपोर्ट के एक हिस्से की सुरक्षा तालिबान ने संभाल ली है। विभिन्न देशों का रेस्क्यु ऑपरेशन अंतिम चरण में है। ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए आखिरी फ्लाइट भेजी थी, जो काबुल से निकल चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!