कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने इंटरनेशनल शेडयूल कमर्शियल और पैसेंजर फ्लाइट का निलंबन बढ़ाया

नई दिल्ली ।

सरकार ने कोरोना के संक्रमण के मामलों को देखते हुए इंटरनेशनल शेडयूल कमर्शियल और पैसेंजर फ्लाइट कैंसिल कर दी हैं। हालांकि इसमें उन फ्लाइट को छूट दी गई हैं, जिन्‍हें डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन की तरफ से छूट मिली है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नागरिक उड्डयन के महानिदेशक ने रविवार को इंटरनेशनल शेडयूल कमर्शियल और पैसेंजर फ्लाइट के निलंबन को 30 सितंबर, 2021 तक बढ़ा दिया है। डीजीसीए (DGCA) के कार्यालय ने एक सर्कुलर में कहा गया। हालांकि, कोरोना के मामलों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा चयनित मार्गों पर इंटरनेशनल शेडयूल फ्लाइट की अनुमति दी जा सकती है।

DGCA की मंजूरी दी गई उड़ानों पर लागू नहीं होगा प्रतिबंध

सर्कुलर में आगे कहा गया है कि यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय ऑल कार्गो ऑपरेशंस और डीजीसीए द्वारा विशेष रूप से अनुमोदित उड़ानों पर लागू नहीं होगा। डीजीसीए के सर्कुलर में कहा गया है कि 26 जून, 2021 के एक सुर्कलर में आंशिक संशोधन करके सक्षम प्राधिकारी ने इंटरनेशनल शेडयूल कमर्शियल और पैसेंजर फ्लाइट सर्विस के संबंध में सर्कुलर की वैधता को 30 सितंबर 2021 तक बढ़ा दी है। हालांकि, सक्षम प्राधिकारी द्वारा मामले के आधार पर चयनित मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है। डीजीसीए द्वारा 30 जुलाई, 2021 को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि इससे पहले निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 31 अगस्त तक के लिए निलंबित कर दिया गया था। ।

आज फिर कोरोना के मामले बढ़े

कोरोना के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। पिछले कुछ सप्‍ताह में देखा गया था कि कोरोना के मामलों में गिरावट देखी गई थी, लेकिन आज फिर चौबीस घंटों में कोरोना के 45,083 मामले देखने को मिले। 460 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई। केरल कोरोना का केंद्र बनता जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए अब केरल में यहां नाइट कर्फ्यू लगाया गया है । नाइट कर्फ्यू की अवधि रात के दस बजे से सुबह के 6 बजे के बीच रखी गई है। वहीं वीकेंड लॉकडाउन भी लगाया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!