मुख्यमंत्री चौहान ने कोरोना से अनाथ हुये बच्चों से की मुलाकात,बच्चों से कहा घबराये नहीं मामा बनकर हमेशा रहूँगा साथ

इंदौर :इंदौर में कोरोना महामारी के वज्रपात से अपने माता-पिता को खोकर अनाथ होने वाले बच्चों से आज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री चौहान ने बच्चों तथा उनके अभिभावकों के संग फोटो खिंचवाये। बच्चों को गले लगाया, उन्हें सांत्वना दी। उनकी हिम्मत और हौसला बढ़ाया तथा आगे बढ़ने के लिये प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि घबराये नहीं मामा बनकर मैं हमेशा साथ रहूंगा। आपके सभी दुख-सुख में पूरी मदद की जायेगी। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की पूरी शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिकारों और संपत्ति के संरक्षण, संस्कारों के उन्नयन में पूरी मदद दी जायेगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने आज उक्त मुलाकात ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में की। ज्ञात रहे की कोविड से अनाथ हुये बच्चों की सहायता के लिये मुख्यमंत्री चौहान की पहल पर लागू की गयी मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना के अंतर्गत इंदौर जिले में 44 बच्चों का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री जी ने इन बच्चों के बारे में कहा कि भले ही उनके माता-पिता नहीं हैं, परन्तु मैं मामा बनकर हमेशा उनके साथ रहूंगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे बढ़ने के लिये उन्हें हर संभव मदद दी जायेगी। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि इन बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के लिये जिले में नवाचार करते हुये प्रत्येक बच्चें के लिये एक-एक पालक और एक-एक सहायक पालक अधिकारी नियुक्त किये गये है। उक्त पालक अधिकारीगण प्रत्येक माह इन बच्चों से मुलाकात करते है और उनकी सकुशलता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य सभी जरूरतों का पूर्ण ध्यान रख रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!