मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर रेडक्रॉस द्वारा जनभागीदारी से बनाए जा रहे है अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब का भूमि पूजन किया

इंदौर :मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर के रेडक्रॉस सोसायटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डायलिसिस-थैलेसीमिया सेंटर एवं अत्याधुनिक ब्लड बैंक “प्रकल्प सुश्रुत” का जीर्णोद्धार एवं 8 करोड़ रुपए की लागत के नवीन कार्यो का भूमिपूजन किया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की लैब के यहां स्थापित होने से प्रदेश के थैलेसीमिया से ग्रसित मरीजों को काफी राहत होगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सिकलसेल और थैलेसीमिया बीमारी ने हमेशा ही मुझे व्यथित किया है। मै इंदौर के समाजसेवियों, दानदाताओं, चिकित्सकों, रेडक्रॉस आदि को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद देता हूं। इलाज से बेहतर रोकथाम होती है। इस सेंटर के माध्यम से थैलीसीमिया के सम्भावित रोगियों का शुरुआती दौर में ही निदान और इलाज हो सकेगा। उन्होंने बताया कि सिकलसेल एनीमिया के इलाज में काफी खर्चा आता है। इसके प्रभावी इलाज हेतु यूएसए के डॉक्टर्स के ग्रुप्स से एमओयू किया गया है। हम प्रकल्प सुश्रुत से जुड़े चिकित्सकों, समाजसेवियों, रेडक्रॉस के सहयोग से सरकार द्वारा निम्न व मध्यम वर्ग के सिकलसेल एनीमिया पीड़ितों का निःशुल्क इलाज करेंगे।
मुख्यमंत्री चौहान ने लैब में अपना समय देने के संकल्प पर डॉक्टर विनीता कोठारी का आभार जताते हुए सम्मान किया। इसके पूर्व, मुख्यमंत्री ने परिसर में गर्भवती महिलाओं के लिए बनाए गए पिंक वैक्सिनेशन सेंटर का निरीक्षण कर वैक्सीन लगवा रही महिलाओं को वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट भी दिया।

आशा कार्यकर्ता चेतना कुशवाह ने उन्हें राखी बांधी। मुख्यमंत्री चौहान ने टीकाकरण कराने आई गर्भवती महिलाएं रेशमा, सरिता, योगिता से हालचाल पूछ अपना ख्याल रखने का कहा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विधायक मालिनी गौड़ द्वारा गर्भवती महिलाओं के वैक्सिनेशन के लिए किए गए प्रयास सराहनीय है। मैने यहां देखा कि बहनें बिना किसी डर भय के टीकाकरण के लिए यहां आई। यह टीकाकरण उनको तथा उनके आने वाले बच्चों को कोरोना से सुरक्षित रखेगा।

आशा कार्यकर्ता चेतना कुशवाह ने उन्हें राखी बांधी


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि फिलहाल कोरोना थमा है फिर भी पॉजिटिव केस आ रहे है। यह वायरस कब स्वरूप बदल ले, कोई ठिकाना नहीं, इसलिए सावधान रहें। उन्होंने मौजूद चिकित्सकों से अपेक्षा की कि वे आमजनों में इसके लिए जागरूकता भी फैलाए। इंदौर कई चीजों में नम्बर वन है। आशा है कि गर्भवती महिलाओं के वैक्सिनेशन में इंदौर अग्रणी होगा। इस मौके पर विधायक मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, डॉ. निशांत खरे,गौरव रणदिवे आदि मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!