नक्सल प्रभावित बस्तर की महिलाओं ने CRPF जवानों की कलाइयां राखी से सजाई

जगदलपुर: नक्सल प्रभावित बस्तर की महिलाओं ने रक्षा बंधन के पर्व पर सीआरपीएफ ने जवानों को राखी बांधकर भाई-बहन के त्यौहार को मनाया है. अपने घर से कोसों दूर सीआरपीएफ ने जवानों को जब महिलाएं राखी बांधने के लिए पहुंची तो उनके चेहरे खुशी की लहर दौड़ उठी.

जगदलपुर के नए बस स्टैंड परिसर पर स्थित CRPF की 80वीं बटालियन कैंप में जवानों की कलाइयों पर स्थानीय बहनों ने राखियां बांधी. जिसके बाद जवानों ने बहनों को आश्वस्त किया कि वह उनकी सुरक्षा और खुशियों का ध्यान रखेंगे. जवानों को राखी बांधने पहुंची महिलाओं ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले इन जवानों की कलाईयां सूनी न रहे और उन्हें यह अहसास न हो कि वे यहां अकेले हैं, इसलिए वह उन्हें राखी बांधने पहुंची हैं.

इधर राखी बांधने कैंप पहुंची महिलाओं को देखकर जवानों के भी चेहरे खिल उठे. जवानों ने कहा कि अपने कर्तव्य और छुट्टी नहीं मिलने की वजह से वे कई वर्षों से इस रक्षाबंधन के त्यौहार को मना नहीं पा रहे थे, लेकिन इन महिलाओं ने उनकी बहन बनकर उनके सुने कलाईयों में राखी बांधी है. सीआरपीएफ के जवानों ने कहा कि हमें इस बात पर फक्र है कि हमारा परिवार नजदीक न होते हुए भी यहां हमें राखी बांधने हमारी बहनें आई हैं और उन्हें हमारा ख्याल है. हांलाकि परिवार से कई ज्यादा इस देश की रक्षा का दायित्व महत्वपूर्ण है. आज इन बहनों से राखी बंधाने के बाद ऐसा महसूस हुआ कि पूरा देश ही हमारा परिवार है.

बस्तर की बहनों से राखी बंधवाने के बाद सीआरपीएफ जवानों ने यह संकल्प लिया कि वे बस्तर में नक्सलवाद को जल्द से जल्द खत्म करेंगे. साथ ही अपनी बहनों के साथ देश की रक्षा के लिए तत्पर खडें रहेंगे. इस अवसर पर सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट ने कहा कि ये बहनें हमे यहां राखी बांधने आई हैं. इससे हमें इस बात का एहसास हुआ कि हम यहां अकेले नहीं हैं. भले ही हम अपने परिवार से दूर हैं, लेकिन यहां भी हमारी फिक्र करने वाली बहनें और परिवार मौजुद है.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!