काबुल एयरपोर्ट पर भीड़ बेकाबू, फायरिंग के बाद भगदड़ में 7 की मौत

अफगानिस्तान में लोग अब भी तालिबानी शासन में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे और वहां से निकलने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी वजह से काबुल एयरपोर्ट पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक काबुल एयरपोर्ट पर भीड़ ने तोड़-फोड़ की कोशिश की। उन्हें रोकने के लिए अमेरिकी सैनिकों को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इससे पहले रविवार को एयरपोर्ट पर घुसने की कोशिश और फायरिंग के बाद मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई है। भगदड़ में जान गंवाने वाले लोग एयरपोर्ट में जबरन दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे।उधर हवाई अड्डे पर भारी भीड़ की वजह से अभी भी अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।

ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने काबुल एयरपोर्ट के पास भगदड़ में 7 अफगानी लोगों के मरने की पुष्टि की है। मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी AFP से कहा, “हमारी संवेदनाएं उन सात अफगान नागरिकों के परिवारों के साथ हैं, जो काबुल में भीड़ में दुखद रूप से मारे गए हैं।” वैसे ब्रिटिश मिलिट्री के मुताबिक भगदड़ इसलिए मची थी क्योंकि तालिबानी वहां हवा में गोलियां चलाते हैं, जिससे लोग डर जाते हैं। ये गोलियां उन लोगों में दहशत फैलाने और भगाने के लिए ही की जा रही है, जो देश छोड़कर जाने की उम्मीद में एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालिबान ने काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा अपनी स्पेशल फोर्स बद्री 313 यूनिट को सौंप दी है। आपको बता दें कि बड़ी संख्या में लोग देश छोड़ना चाह रहे हैं और इस कोशिश में रोजाना बड़ी संख्या में लोग काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच रहे हैं।

उधर भारत समेत तमाम देशों की ओर से अफगानिस्तान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने की सप्ताह भर से संघर्ष कर रहे हैं. प्रवक्ता ने कहा, “जमीन पर स्थितियां बेहद चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं लेकिन हम हालात को यथासंभव सुरक्षित तरीके से संभालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.” ब्रिटिश रक्षा मंत्री बेन वालेस ने रविवार को ब्रिटिश अखबार मेल को बताया कि 31 अगस्त की अमेरिकी समय सीमा से पहले “कोई भी देश सभी को बाहर नहीं निकाल पाएगा.”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!