कर्नाटक के राज्यपाल बनने के बाद पहली बार इंदौर पहुंचे थावरचंद गहलोत, वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात

इंदौर। बीजेपी ने कई वरिष्ठ नेताओं को उम्र का हवाला देते हुए उन्हें पार्टी लाइन से दूर कर दिया था, लेकिन जिस तरह से एक के बाद एक बीजेपी में गुटबाजी शुरू हुई तो एक बार फिर उन नेताओं को वरिष्ठ नेताओं की याद आने लगी. इसी कड़ी में बीजेपी के कई मंत्री और नेता वरिष्ठ नेताओं के घर पर मुलाकात करने पहुंच रहे हैं. शनिवार को कर्नाटक के राज्यपाल बनने के बाद पहली बार थावरचंद गहलोत इंदौर पहुंचे. इंदौर प्रवास के दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की.राज्यपाल थावरचंद गहलोत सबसे पहले पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण सिंह केसरी के घर मुलाकात करने पहुंचे. जहां उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद और उनके परिजनों का हालचाल जाना. इस दौरान शॉल और श्रीफल से राज्यपाल थावरचंद गहलोत का सम्मान भी किया गया. बता दें, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण सिंह केसरी और राज्यपाल थावरचंद गहलोत लंबे समय तक राजनीतिक जीवन के दौरान साथ रहे. इसलिए वह उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जानने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि कर्नाटक के राज्यपाल इंदौर में अपने अन्य मित्रो से भी मुलाकात करेंगे.ऐसे आरोप लगते रहे हैं कि बीजेपी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को भुला दिया था, लेकिन एक बार फिर प्रदेशभर के नेता और मंत्री वरिष्ठ नेताओं के हाल-चाल जानने के लिए उनके घर पर पहुंच रहे हैं. पिछले कुछ दिनों की बात करें तो गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी जब भी इंदौर दौरे पर आते हैं, तो वह इंदौर के कई वरिष्ठ नेताओं के घर मुलाकात के लिए पहुंचते हैं, और उनका हालचाल जानते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!