बाबा महाकाल को भस्म आरती के दौरान शुभ मुहूर्त में बांधी जाएगी राखी, बड़े गणेश के लिए देश-विदेश से बहनों ने भेजा रक्षासूत्र

उज्जैन। भाई-बहन के पर्व रक्षाबंधन की धूम देशभर में देखने को मिल रही है. उज्जैन के बाबा महाकाल को भी राखी बांधी जाएगी. रविवार सुबह सबसे पहले भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल को राखी अर्पित होगी. 11 हजार लड्डुओं का भोग भी चढ़ाया जाएगा. महाकाल मंदिर के पास स्थित बड़े गणेश मंदिर के लिए भी बहनों ने राखियां भेजी हैं. सिंगापुर, अमेरिका, लंदन, मुंबई, भोपाल, कलकत्ता, जयपुर, लखनऊ सहित देश के अलग-अलग कोने से बड़े गणेश मंदिर के लिए राखी पहुंची हैं.

देश-विदेश से भेजी गई राखियां

हिन्दू मान्यता के सभी त्यौहार सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर में मनाए जाते हैं. पंडित आनंद शंकर व्यास ने बताया कि उज्जैन में हर साल की तरह इस बार भी देश-विदेश से राखियां गणेश भगवान के लिए आई हैं. इसके पीछे मंशा ये है कि भगवान शिव और पार्वती को जगत माता-पिता माना जाता है, इसी मान से भगवान गणेश सभी के भाई हुए. इस तरह की मान्यताओं के साथ देशभर की कई बहने बड़े गणेश के लिए राखी भेजती हैं.

रविवार को रक्षाबंधन के दिन बाबा महाकाल को राखी अर्पित की जाएगी, जो कि पुजारी परिवार की महिलाएं महाकाल के लिए बनाती है. इस बार भी सुबह भस्म आरती के दौरान राखी अर्पित की जाएगी. जिसके बाद देशभर में राखी पर्व की शुरुआत होगी. इस मौके पर 11 हजार लड्डुओं का भोग भी महाकाल को लगाया जाएगा. हालांकि प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के दिन एक लाख लड्डुओं का भोग लगाने की परम्परा है, लेकिन कोविड के चलते इस बार 11 हजार लड्डुओं का भोग चढ़ाया जाएगा.

-महाकाल मंदिर के पंडित आशीष पुजारी

51 फीट की राखी बड़े गणेश को होगी अर्पित

मुम्बई निवासी राजकुमारी जैन ने बड़े गणेश के लिए सोने की गिन्नी वाली राखी भेजी थी, जो प्रतिवर्ष भगवान गणेश को रक्षाबंधन वाले दिन अर्पित की जाती है. इसके साथ ही दुनिया की सबसे बड़ी 51 फीट की राखी भी भगवान गणेश को अर्पित की जाएगी. पंडित आनंद शंकर व्यास के मुताबिक, सुबह 9 बजे से 12 बजे तक, दोपहर 1.30 बजे से 3 बजे तक और सूर्यास्त के बाद राखी बांधने के शुभ मुहूर्त हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!