जन आशीर्वाद में बोले ज्योतिरादित्य- मेरी अभिलाषा जनता की सेवा करना

भोपाल । कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले में दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा की जन आशीर्वाद लेने इंदौर पहुंच गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया पूरे दिन इंदौर में रहेंगे और 6 विधानसभाओं से 19 किलोमीटर की जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। बताया जा रहा है कि 19 किलोमीटर के भीतर 500 स्थानों पर सिंधिया के स्वागत के लिए मंच सजाए गए हैं। 7 घंटे की उनकी यात्रा का गुरुवार शाम समापन होगा। वहीं खजराना के गणेश मंदिर में पूजा कर इस यात्रा का सिंधिया समापन करेंगे। इससे पहले सिंधिया गुरुवार सुबह बीजेपी कार्यालय पहुंचे और जनसंघ की संस्थापक राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया। इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट सहित भाजपा के कई विधायक और पदाधिकारी मौजूद थे।
वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है और उनके ही नेतृत्व में पार्टी काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि मेरी कोई राजनीतिक अभिलाषा नहीं रही है। मेरी अभिलाषा सिर्फ जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि महाराजा मेरा अतीत था लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरा वर्तमान है। सिंधिया ने कहा कि मेरे पूर्वजो में मुगलों से लड़ाई की थी। मेरे परिवार का इतिहास गौरवशाली रहा है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में सभी को तकफीलो से दूर रखा और बाढ़ पीड़ितों के लिए बहुत काम किया और निरंतर करते जा रहे है। उन्होंने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय के साथ मिलकर इंदौर का विकास का कार्य करेंगे। सिंधिया ने कहा कि जल्द ही ड्रोन टेक्नोलॉजी बनाई जाएगी और इसके लिए लोगों को गाइडलाइन जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही ड्रोन उड़ाने के लिए लाईसेंस बनाए जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!